21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मोहकमपुर खुर्द में दून मौर्य(मुराव) सभा द्वारा आयोजित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोेत्सव कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
देहरादून: किसी भी आदर्श समाज में कम संख्या वाले समुदायों का विशेष ध्यान रखा जाता है। राज्य सरकार भी जातीय, धार्मिक, भाषायी, व्यावसायिक आधार पर अल्पसंख्यक समाजों के प्रति संवेदनशील है। मोहकमपुर खुर्द में दून मौर्य(मुराव) सभा द्वारा आयोजित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोेत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य भवन के लिए 25 लाख रूपए की सहायता दो किश्तों में दिए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने लोगों के दिलों को जोड़कर आदर प्राप्त किया। वे आज भी एक अच्छे शासक का उदाहरण हैं। अपने महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलना हम सभी का दायित्व है। राज्य सरकार सर्वकल्याण के प्रतिबद्ध है। महिलाओं की आर्थिकी, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। वृद्ध महिलाओं को टेक होम राशन की सुविधा, गर्भवती महिलाओं के राशन में बढ़ोतरी की गई है। सरकार का प्रयास है कि पीआरडी में कम से कम 25 प्रतिशत महिलाएं हों, एक हजार महिला कान्स्टेबल की भर्ती हो व प्रत्येक पुलिस स्टेशन पर एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर तैनात हो। राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को किसी ना किसी रूप में पेंशन उपलब्ध करवा रही है। बुजुर्गों के लिए हमारे बुजुर्ग हमारे तीर्थ योजना प्रारम्भ की गई है। मुख्यमंत्री ने नत्थनपुर में एक किमी सड़क निर्माण, नाली निर्माण व ट्यूबवैल की भी घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हीरा सिंह बिष्ट, विधायक हेमेश खर्कवाल, गोकुल सिंह मौर्य, संदीप मौर्य सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Related posts

10 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More