32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिल्ली के चुनावी रण में उतरे मोदी, ‘आप’ पर साधा निशाना

देश-विदेश

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बहाने रामलीला मैदान (देखें तस्वीरें) में शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा ने आज अपनी ताकत दिखाई। पीएम मोदी आयोजन स्थल पर करीब 12:30 बजे पहुंचे। पीएम के पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। मोदी ने मंच पर उपस्थित नेताओं व जनता का अभिवादन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। किसी का नाम लिए बिना पीएम ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आपने आजतक कोई ऐसा नेता देखा है जो कहे कि मै अराजक हूं। उन्होंने कहा कि अगर आपको आराजक ही बनना है तो आप जंगल में जाकर नक्सलियों से मिल जाएं। दिल्ली को जवाबदेह व्यक्ति चाहिए, कोई अराजक नहीं।

नरेंद्र मोदी की रैली पर विपक्ष का निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा एक के बाद एक पड़ाव पार करती जा रही है। भाजपा अपने विजय अभियान के पथ पर आगे बढ़ रही है। भाजपा जनता के दिलों में जगह बनाती जा रही है। आज जो मूड देश का है, वही मूड दिल्ली का भी है। आज जो देश चाहता है, वहीं दिल्ली भी चाहती है। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि मैने सत्ता संभालते हुए ही कहा था कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा है कि आज देश का गरीब नागरिक जाग चुका है। आज गरीब जनता सरकार से हिसाब मांगती है। झूठे वादे से गरीबों का भला होने वाला नहीं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More