34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बिहार के गया जिले में एमएलसी के बेटे ने 11वीं के छात्रा की की हत्या

देश-विदेश

गया: बिहार के गया जिले में जदयू विधान परिषद की सदस्य (एमएलसी) मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने शनिवार देर रात एक युवक को कथित रूप से गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से रॉकी फरार है।

हालांकि, पुलिस ने रॉकी के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव और मनोरमा देवी के अंगरक्षक राजेश कुमार को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल, मनोरमा देवी ने इस मामले में अपने बेटे रॉकी को बेगुनाह बताया है। उन्होंने घटना में रॉकी के शामिल होने से भी इनकार किया है।

मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सौरभ कुमार के अनुसार, बिहार विधान परिषद में जदयू सदस्य मनोरमा देवी के बेटे राॠकी यादव और उसके सहयोगी शनिवार रात कार से जा रहे थे। बोध गया से 20 वर्षीय आदित्य कुमार सचदेवा अपने चार साथियों के साथ कार से गया जिला मुख्यालय लौट रहे थे। आदित्य ने आगे बढ़ने के लिए रॉकी की गाड़ी ओवरटेक की, जिसके बाद राॠकी ने अपनी गाड़ी बढ़ाकर आदित्य को रोका और सबक सिखाने के लिए उसे कथित तौर पर गोली मार दी।

आदित्य को अनुग्रह नारायण कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ ने कहा कि मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव और उनके अंगरक्षक को 70 राउंड कारतूस तथा एक कारबाईन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस राॠकी की तलाश कर रही है।

इस बीच, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने आदित्य के परिजनों से मुलाकात कर हादसे पर दुख व्यक्त किया। वह इस घटना के विरोध में धरने पर भी बैठे।

मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव गया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस ने उन्हें वर्ष 2011 में छह हजार अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। वह देशद्रोह के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।

साभार हिन्दुस्तान

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More