37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नारी निकेतन की संवासिनी ’ऊर्मीला’ के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ढ़ाई लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नारी निकेतन की संवासिनी ’ऊर्मीला’ के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ढ़ाई लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

ज्ञातव्य है कि नारी निकेतन में रह रही संवासिनी ऊर्मीला किडनी रोग से ग्रस्त थी, जिसके उच्च उपचार हेतु मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में संवासिनी ऊर्मीला को विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार हेतु हिमालयन हाॅस्पिटल जाॅलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। संवासिनी ऊर्मीला के उपचार पर होने वाला व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा आज मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ढ़ाई लाख रूपये की स्वीकृति दी है।
सचिव, समाज कल्याण भूपिंदर कौर औलख ने बताया है कि नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों के संबंध सूचनाएं व जानकारियां आॅनलाईन की जायेंगी, जिसकी सूचना भारत सरकार के खोया-पाया पोर्टल में अपलोड की जायेगी। जिसमें संवासिनियों के संबंध में सूचनाएं व जानकारिया रखी जायेंगी ताकि उनके परिजन व रिश्तेदार उनके संबंध मंे जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों के लिए मनोरंजक व रचनात्मक गतिविधियां की जा रही है। जिसके लिए नारी निकेतन में एक लाईब्रेरी के साथ ही म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने बताया है कि हंस फाउंडेशन द्वारा नारी निकेतन की साज सज्जा हेतु सहयोग देने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More