22 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रेस 3 में काम करने से कई लोगों ने मना किया था: अनिल कपूर

मनोरंजन

दिग्गज निर्देशक रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म उम्मीदों के अनुरूप कमाई नही कर सकी। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत बुराई की थी। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि कई लोगों ने उनसे फिल्म रेस 3 में काम करने से मना किया था।

आपको बता दे की अनिल कपूर ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया था। अनिल कपूर ने कहा कि जब उन्हें रेस 3 की कहानी ऑफर हुई थी और जैसे- जैसे लोगों को इस बारे में पता चला तो उन लोगों ने अनिल कपूर से कहा था कि इस फिल्म में काम मत करो क्योंकि उनका मानना था कि फिल्म की स्टार कास्ट बहुत कमजोर है लेकिन इस पर अनिल कपूर ने उन लोगों से कहा कि वह किसी की बात सुनते नहीं और जो उन्हें अच्छा लगता है, जो उनका दिल कहता है उसी चीज को करते हैं। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में काम किया और आज नतीजा सबसे सामने है।

अनिल कपूर ने यह कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी थी कि लोग पहले से ही इस बात का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं कि कौन से फिल्म चलेगी और कौन से नहीं। अनिल कपूर बहुत जल्द ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खान में नजर आएंगे।  नवयुग संदेश

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More