मेयर देहरादून द्वारा किया गया मॉ भगवती विशाल जागरण का उद्घाटन।

बन्नु कॉलोनी सोसायटी, रेसकोर्स द्वारा मॉ भगवती विशाल जागरण एवं भण्डारा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर देहरादून श्री सुनिल उनियाल गामा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली, पार्षद श्रीमती राखी बड़थ्वाल एवं पूर्व पार्षद श्री गणेश बड़थ्वाल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेयर देहरादून श्री सुनिल उनियाल गामा ने बन्नु कॉलोनी में सामुहिक मंच एवं स्टोर कक्ष का उद्घाटन किया। ज्ञातव्य है कि पिछले नवरात्र जागरण के अवसर पर मेयर देहरादून द्वारा मंच निर्माण करने की घोषणा की गई थी। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा श्री सुनिल उनियाल गामा एवं विधायक धर्मपुर श्री विनोद चमोली को बन्नु कॉलोनी में करवाये गये विकास कार्यो हेतु धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।
जागरण मंच को सम्बोधित करते हुए श्री सुनिल उनियाल गामा ने सभी को मंच से नवरात्र एवं विजयादशमी की बधाई भी दी। उन्होंने मां भगवती से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।
इस अवसर पर बन्नु कॉलोनी एसोसियेश के पदाधिकारी श्री कामनी मोहन नौटियाल, श्री शंकर दत्त पाठक, बहादुर सिंह कन्याल सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button