28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सिन्धी अकादमी की साधारण सभा तथा कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: दिनांक: 17 मार्च, 2015, प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी के उपाध्यक्ष तथा साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति के गैर सरकारी सदस्यों का नामांकन करते हुए अकादमी  की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है। यह जानकारी प्रमुख सचिव भाषा श्री शैलेश कृष्ण ने दी है। उन्होंने बताया कि साधारण सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अकादमी के अध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव/सचिव कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

इसके अलावा श्री अमृत राजपाल (फैजाबाद) गैर सरकारी उपाध्यक्ष होंगे। सदस्यों में प्रमुख सचिव, वित्त प्रमुख सिचव शिक्षा, निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, निदेशक, संस्कृति विभाग, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान तथा निदेशक उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी सदस्य सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त श्री सुखदेव साधवानी (फैजाबाद), सुश्री सुमित्रा लधवानी (गोण्डा), श्री आम प्रकाश ‘ओमी‘ (लखनऊ), श्री कमल कुमार मंझानी (गोरखपुर), श्री पप्पन सिंधी (इटावा), श्री कैलाश लखमानी (फैजाबाद), श्री भूपेश डोडेजा (सीतापुर) को सदस्य नामित किया गया है।
श्री शैलेश कृष्ण ने बताया कि कार्यकारिणी समिति में प्रमुख सचिव/सचिव भाषा कार्यकारी अध्यक्ष, श्री अमृत राजपाल,उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा प्रमुख सचिव, वित्त, निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, श्री सुखदेव साधवानी को सदस्य नामित किया गया है तथा निदेशक, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी सदस्य/सचिव होंगे।
प्रमुख सचिव ने बताया कि साधारण सभा/कार्यकारिणी समिति के उपर्युक्त पदेन सदस्यों से भिन्न गैर सरकारी उपाध्यक्ष एवं गैर सरकारी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और उत्तर प्रदेश सरकार इस नामांकन को कभी भी निरस्त कर सकती है।

Related posts

3 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More