Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कोटेदार की हत्या

Kotedar killing
उत्तर प्रदेश

कानपुर नगर: थाना बिधनू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खरगपुर निवासी कोटेदार श्रीराम उम्र 50 वर्ष अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर श्रीराम की हत्या कर दी गयी। इस संबंध में थाना बिधनू पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

स्थानान्तरण
मा0 भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनुमोदन के अनुपालन में प्रान्तीय पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों का जनहित में स्थानान्तरण

1-श्री विनय चैहान, पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सैफई जनपद इटावा से पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ।
2-श्री श्याम सुन्दर ग्रोवर, निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक यूपी-100 लखनऊ से सम्बद्ध सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सैफई जनपद इटावा।
3-श्री चन्द देव यादव, पुलिस उपाधीक्षक जनपद इटावा से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ।
4-श्री विजय बहादुर सिंह, निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर, जनपद इटावा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More