21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लोगों के मन की बात जानने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, इसे जानने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद के 5-5 लोगों को रेंडम आधार पर फोन किया: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
देहरादून: लोगों के मन की बात जानने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, इसे जानने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को प्रदेश के प्रत्येक जनपद के 5-5 लोगों को रेंडम आधार पर फोन किया। मुख्यमंत्री श्री रावत की इस पहल का लोगो ने स्वागत किया है। जनपद उत्तरकाशी के ग्राम डांग निवासी नागेन्द्र दत्त का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री रावत की यह अच्छी पहल है।

उत्तराखण्ड में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मुख्यमंत्री ने स्वयं दूरभाष कर जनता से पूछा हो कि सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्या स्थिति है। मुख्यमंत्री ने श्री नागेन्द्र से पूछा कि क्षेत्र में योजनाओं की क्या स्थिति है। कोई समस्या हो, तो उसे बताये। जनपद रूद्रप्रयाग के धरियाड गांव निवासी अरविन्द रौथाण से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। श्री रौथाण ने कहा कि सरकार द्वारा मेरा गांव मेरी सड़क योजना काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना पर तेजी से काम करने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार द्वारा पेंशन राशि में जो वृद्धि की गई है, उससे गांव के जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिली है। इसी प्रकार से जनपद अल्मोड़ा के कुटोली ग्राम निवासी प्रताप राम आर्य से दूरभाष पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्षेत्र में भारी बरसात से कोई नुकसात तो नही हुआ है। इस पर श्री आर्य ने बताया कि भारी बरसात से कोई नुकसान नही हुआ है। श्री आर्य ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्हें किच्छा में भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन कुछ लोगो द्वारा उस पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को निर्देश दे दिये गये है कि उक्त प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही कर रिपोर्ट दे। अल्मोड़ा से ही पूनागढ निवासी रमेश मेलकानी, लमगड़ा निवासी मोहन नगरकोटी, बिसौत निवासी हेम पाण्डेय से भी दूरभाष पर बात की।
ऊधमंिसंहनगर के किच्छा निवासी बिरेन्द्र सिंह से मुख्यमंत्री से कहा कि क्षेत्र में कन्या हाई स्कूल में पद काफी समय से रिक्त है। सितारगंज निवासी नेत्र सिंह देऊपा ने बताया कि जलागम योजनाएं क्षेत्र में संचालित, योजनाओं के लिए समय पर धनराशि जारी की जाय। जनपद चम्पावत के रौलमेल पाटी निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में विकास योजनाओं ठीक चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में सड़क मरम्मत करने, जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। चम्पावत जिले से टनकपुर निवासी रविन्द्र सिंह तड़ागी, बाराकोट निवासी लक्ष्मण लाल वर्मा, लोहघाट निवासी माधो सिंह अधिकारी आदि से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर वार्ता की। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी निवासी राम सिंह अधिकारी व रेवाधर बृजवासी, कालाढूंगी निवासी जीवन लाल, गोला बाजार निवासी हरीश कर्नाटक से बात की। पिथौरागढ़ के देवताथ निवासी बसन्त पाण्डे उसैल ग्राम सभा में बारात घर और बरसाती तालाब बनाने का अनुरोध किया। मूनाकोट निवासी डी.आर.राज., गंगोलीहाट निवासी नीलम सिंह भण्डारी आदि से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद बागेश्वर के गरूड निवासी रंजीत सिंह डसीला, बागेश्वर निवासी सूरज जोशी, कपकोट निवासी दीपक गडि़या, कपकोट निवासी प्रकाश काण्डपाल व काफलीगैर निवासी मोहन सिंह रौतेला से भी मुख्यमंत्री ने बात की। जनपद उत्तरकाशी के बडकोट निवासी एवं होटल व्यवसायी अरविन्द रावत से मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में यात्रा के संबंध में जानकारी ली। उत्तरकाशी निवासी नत्थीलाल शाह, डूण्डा निवासी सुकेश नौटियाल, ग्राम डांग निवासी नागेन्द्र दत्त, भटवाड़ी निवासी बादर सिंह से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की।  जनपद चमोली के कर्णप्रयाग निवासी बलबीर सिंह चैहान से मुख्यमंत्री ने पूछा कि खेती कैसे चल रही है। भारी बरसात से कोई नुकसान तो नही हुआ है। नाकोट निवासी महेश खण्डूरी, जोशीमठ निवासी प्रकाश भण्डारी, घाट निवासी सुखवीर रौतेला, ग्राम पोक्टा निवासी मुकेश नेगी से भी मुख्यमंत्री ने बात की। जनपद देहरादून के पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य सौड़ा सरौली रमेश मनराल, सहस्त्रधारा निवासी पीताम्बर सिंह, तेलपुर निवासी चमन सिंह चैहान, रायवाला निवासी कृष्णा नन्द नौटियाल से भी मुख्मयंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद टिहरी के ब्लाक जाखणीधार निवासी कुंवर सिंह राणा, चम्बा निवासी दरबियान सिंह सजवाण, भिलंगना निवासी प्रभात उनियाल से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद पौड़ी निवासी लेखक/रंगकर्मी कोटद्वार निवासी अनुसूया प्रसाद डंगवाल, लैन्सडाउन निवासी  कुलदीप खण्डेलवाल, धुमाकोट निवासी मनीष सुन्द्रियाल, पौड़ी निवासी विरेन्द्र रावत, श्रीनगर निवासी शशिकान्त प्रताप सिंह से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद रूद्रप्रयाग के धरियाड गांव निवासी अरविन्द रौथाण से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। श्री रौथाण ने कहा कि सरकार द्वारा मेरा गांव मेरी सड़क योजना काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना पर तेजी से काम करने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार द्वारा पेंशन राशि में जो वृद्धि की गई है, उससे गांव के जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिली है। अगस्त्यमुनि निवासी यशवन्त सिंह नेगी से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद हरिद्वार निवासी सरदार पाल सिंह रणधावा, गैण्डीखाता निवासी लालदीन आदि से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। आज मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा सभी जनपदों के लगभग 65 लोगों से बात की गई है। बहुत से लोगों ने अपनी व्यक्तिगत तो बहुत से लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। काफी लोग राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट थे तो कई लोगों ने राज्य सरकार से अपनी अपेक्षाएं भी बताईं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More