37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बस कंडक्टर की बेटी खुशबु ने राजपथ पर रचा इतिहास

देश-विदेश

राजपथ पर शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं के शौर्य का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जहां नौसेना एवं सेना के कई दस्तों की अगुवाई उन्होंने की और एक महिला अधिकारी ने बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर असम राइफल्स के महिला दस्ते ने इस साल इतिहास रचा।

इस परेड में मेजर खुशबू कंवर असम राइफल्स की सभी महिला टुकड़ी की कमांडर थीं। 30 वर्षीय मेजर खुशबू ने उस असम राइफल्स के दल का नेतृत्व किया, जो देश का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक बस कंडक्टर की बेटी ने राजपथ पर इतिहास रचा।

खुशबू वर्ष 2012 में इंडियन आर्मी में शामिल हुई थीं और अभी उनकी नियुक्ति असम राइफल्स में है। असम राइफल्स में आतंकवाद रोधी अभियानों को अंजाम देने के अलावा वह एक मां भी हैं। दोनों भूमिकाओं में वह बेहतर काम कर रही हैं।

मेजर खुशबू को इस बात का गर्व है कि उन्होंने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले असम राइफल्स की महिला दस्ते का नेतृत्व किया। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा था, ‘असम राइफल्स की महिला टुकड़ी की अगुवाई करना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। मैं राजस्थान के एक बस कंडक्टर की बेटी हूं और यदि मैं यह दायित्व पूरा कर सकती हूं तो कोई भी लड़की अपना सपना पूरा कर सकती है।’ सोर्स UPUK Live

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More