27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

KBC सप्तकोटि एपिसोड: असम की ये महिला आज रात खेलेगी 7 करोड़ का सवाल

मनोरंजन

मुंबई: टेलीविजन पर इस समय दो ही चीजें ट्रेंड कर रही है, पहला बिग बॉस का सीजन 12 और दूसरा बिग बी का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति। सोनी टीवी पर चल रहा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 10वां सीजन लगातार रंग जमाए हुए है। इस सीजन में दर्शकों को जिस बात का इंतजार था वह वह मौका गया है।

दरअसल इस शो को पहला करोड़पति मिल गया है और वह गेम शो के आखिरी सवाल यानि जैकपॉट सवाल का जवाब देगी। अब देखना यह है कि वो इस सवाल का जवाब दे पति है या नहीं। टीवी चैनल सोनी पर लगातार दिखाए जा रहे प्रोमो के मुताबिक गुवाहाटी असम की बिनीता जैन इस सीजन की पहली करोड़पति बनेंगी। .

इस प्रोमो के अनुसार बिनीता जैन 1 करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब देती हैं और वो यह राशि जीत लेती हैं। अमिताभ बच्चन पूरे उत्साह के साथ बिनीता को यह खुशखबरी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद बिनीता के सामने 7 करोड़ का सवाल रखा गया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि बिनीता 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रही हैं। अब वो यह राशि जीत पाती हैं या नहीं इस पर सस्पेंस रखा गया है। .

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More