24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सिंचित/असिंचित दोनों ही परिस्थितियों में 2200 रु0 प्रति हेक्टेयर की दर से धनराशि वितरण किये जाने का निर्णय

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा वर्ष 2015 में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावितकिसानों को राहत पहुंचाने के निर्देशों के क्रम में 52 जनपदों के लिए 1699.72 करोड़ रुपए की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृति की गई है।

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार से धनराशि प्राप्त न होने के कारण सम्पूर्ण धनराशि किसानों का दिया जाना सम्भव नहीं है। इसलिए पहले मात्र अवशेष लघु एवं सीमान्त कृषकों को ही कृषि निवेश अनुदान हेतु धनराशि स्वीकृत किया जा रहा है। वर्तमान में देयता के अनुसार धनराशि उपलब्ध नहीं है इसलिए सिंचित/असिंचित में भिन्नता न करते हुए दोनों ही परिस्थितियों में 2200 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से धनराशि वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे लगभग 84 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 52 जनपदों के लिए जो धनराशि स्वीकृत की गई है। उनमें जनपद फिरोजाबाद 25.44 करोड़ रुपए, मथुरा 6.65 करोड़ रुपए, अलीगढ़ 2.80 करोड़ रुपए, एटा 5.68 करोड़ रुपए, हाथरस 23.99 करोड़ रुपए, कासगंज 1.87 करोड़ रुपए, इलाहाबाद 88.62 करोड़ रुपए, फतेहपुर 49.71 करोड़ रुपए, कौशाम्बी 33.97 करोड़ रुपए, प्रतापगढ़ 37.35 करोड़ रुपए, आजमगढ़ 18.26 करोड़ रुपए, बलिया 34.49 करोड़ रुपए, बरेली 11.78 करोड़ रुपए, शाहजहांपुर 45.56 करोड़ रुपए, चित्रकूट 9.86 करोड़ रुपए, हमीरपुर 6.14 करोड़ रुपए, बाराबंकी 41.88 करोड़ रुपए, अम्बेडकर नगर 0.56 करोड़ रुपए, सुल्तानपुर 9.59 करोड़ रुपए, अमेठी 20.10 करोड़ रुपए, गोरखपुर 10.33 करोड़ रुपए, कुशीनगर 39.42 करोड़ रुपए, झांसी 21.77 करोड़ रुपए, जालौन 0.95 करोड़ रुपए, और ललितपुर के लिए 27.84 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार कानपुर नगर 50.79 करोड़ रुपए, कानपुर देहात 48.02 करोड़ रुपए, लखनऊ 60.67 करोड़ रुपए, हरदोई 46.05 करोड़ रुपए, लखीमपुर 16.09 करोड़ रुपए, रायबरेली 100.54 करोड़ रुपए, सीतापुर 32.06 करोड़ रुपए, उन्नाव 5.90 करोड़ रुपए, बुलन्दशहर 36.65 करोड़ रुपए, गौतमबुद्ध नगर 16.79 करोड़ रुपए, हापुड़ 10.49 करोड़ रुपए, बागपत 0.27 करोड़ रुपए, मिर्जापुर 39.60 करोड़ रुपए, भदोही 15.40 करोड़ रुपए, मुरादाबाद 57.43 करोड़ रुपए, अमरोहा 25.24 करोड़ रुपए, रामपुर 20.06 करोड़ रुपए, सहारनपुर 1.31 करोड़ रुपए, मुजफ्फरनगर 2.25 करोड़ रुपए, वाराणसी 39.06 करोड़ रुपए, गाजीपुर 81.48 करोड़ रुपए, जौनपुर 93.67 करोड़ रुपए, चन्दौली 41.19 करोड़ रुपए, देवरिया 65.12 करोड़ रुपए, सिद्धार्थनगर 5.43 करोड़ रुपए, बस्ती 169.98 करोड़ रुपए और सन्तकबीरनगर के लिए 13.56 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृति की गई है।
ज्ञातव्य है कि ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रदेश के 73 जनपद प्रभावित हुए थे। प्रभावित जनपदों में कृषि फसलों को हुई क्षति तथा जन-धन की हानि के आधार पर 7543.14 करोड़ रुपए का मेमोरेण्डम भारत सरकार को प्रेषित किया गया था। भारत सरकार द्वारा 2801.59 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गयी थी। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार द्वारा भी अपनी ओर से अतिरिक्त सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में अन्तिम रूप से दिनांक 05 जून, 2015 को शासनादेश निर्गत किया गया था।
अब तक ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को भारत सरकार के मानक के अनुसार सहायता वितरित किये जाने के लिए कुल 4498.29 करोड़ रुपए धनराशि जनपदों को दी जा चुकी है। स्वीकृत धनराशि को 1,07,88,129 किसानों के मध्य वितरित किया जा चुका है। भारत सरकार से अवशेष धनराशि 4741.55 करोड़ रुपए की मांग की गयी है, परन्तु अभी तक अवशेष धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। भारत सरकार से धनराशि प्राप्त होने की सम्भावना क्षीण है। किसानों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा अनुपूरक बजट के माध्यम से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता दिये जाने के लिए 2000.00 करोड़ रुपए बजट प्राविधान किया गया है।
भारत सरकार के नवीनतम मानकों के अनुसार लघु/सीमांत किसानों को न्यूनतम भू-भाग पर भी सिंचित/असिंचित क्षेत्र के लिए न्यूनतम देय राशि 1000 रुपए निर्धारित की गयी है। अतः राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम राशि भारत सरकार के मानक के बराबर 1000 रुपए दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More