38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आगामी पर्वाें व त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश: सीएम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी पर्वाें व त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कायम अमन-चैन और शांति के वातावरण को हर-हाल में बनाये रखने के साथ-साथ महिला व बालिकाओं, कमजोर वर्गाें, धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न दलों व संगठनों के पदाधिकारियों के प्रति अपराधों के सम्बन्ध में अधिकारी पूरी तरह सजग और तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वलम्बन के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ शारदीय नवरात्रि में आगामी 17 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है। इस अभियान को अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रंेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्वांे व मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत मण्डल व जनपद स्तरीय वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्वांे व त्योहारों के आयोजनों में कोविड-19 प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन सुनिश्चित हो। अनलाॅक के 5वें चरण के तहत कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ऐसे में, कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बचाव के प्रबन्ध निरन्तर जारी रखे जाएं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शरारती व असामाजिक तत्वों तथा माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व अपराधियों को संरक्षण देनेे वाले कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की अपराध व भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टाॅलरेन्स की नीति है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्वाें व त्योहारों की आड़ में अव्यवस्था व अराजकता को किसी भी प्रकार की छूट न मिले। समय रहते कार्रवाई हो। छोटी सी छोटी घटना पर ध्यान दिया जाए। फ्लैग मार्च व फुट पेट्रोलिंग की जाए। रूट चार्ट प्लान तैयार रहे। अभिसूचना से जानकारी प्राप्त होने पर तुरन्त कार्रवाई हो। संवेदनशील स्थानों पर पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाए। अफवाहों को स्थान न मिले। सोशल मीडिया के प्रति निरन्तर सतर्कता रहे। मीडिया के समक्ष तत्काल घटना के सम्बन्ध में सही तथ्य प्रस्तुत किये जाएं। उत्तेजना, सनसनी और भड़काऊ बयानों व संदेशों पर कड़ी कार्रवाई हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही हर-हाल में सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि थाने स्तर पर मेरिट के आधार तैनाती हो। महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण के लिए एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड सक्रिय रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी समय में नवरात्रि व दशहरा, दुर्गा पूजा, बारावफात, वाल्मीकि जयन्ती, दीपावली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा आदि त्योहार पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शासन, मण्डल, जनपद, तहसील तथा थाना स्तर के सभी अधिकारी इन त्योहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न किये जाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पूजा-पण्डालों व रामलीला मंचन के स्थानों के आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएं। सड़कें गड्ढा मुक्त रहें। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के सम्बन्ध में पहले से तैयारी कर ली जाए। नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी व एस0एस0पी0/एस0पी0 अपने-अपने जनपदों में पर्व के आयोजकों से संवाद स्थापित करें, ताकि कोई कठिन परिस्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पर्वाें के दौरान साफ-सफाई, निर्बाध जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक जनपद में ‘मिशन शक्ति’ अभियान का शुभारम्भ 17 अक्टूबर से प्रभारी मंत्रिगण तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में विशेष अभियान के माॅनीटरिंग के लिए महिला नोडल अधिकारी को नामित किया गया है। नोडल अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करेंगे। जनपद स्तर पर पाॅक्सो के निस्तारण व ‘आॅपरेशन शक्ति’ की भी माॅनीटरिंग करेंगे। उन्हांेने कहा कि विशेष अभियान में स्थानीय स्तर पर प्रत्येक जनपद में 100 रोल माॅडल का चयन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। हेल्प डेस्क स्थल पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित हो। विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे 1090, 181, 1076, 108, 102 आदि के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया जाए। जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आॅनलाइन भी संचालित किये जाए। यह विशेष अभियान राज्य के 24 करोड़ लोगों तक पहुंचाया जाए। नवरात्रि के दौरान आयोजनों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा कोविड-19 तथा मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जागरूकता उत्पन्न की जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19, स्वच्छता, धान खरीद, गो-आश्रय स्थल, खनन प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा प्रत्येक जनपद में माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री एच0सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More