27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नई दिल्ली के एम्स और आरएमएल अस्पताल में पीएम केयर्स द्वारा वित्तपोषित दो हाई फ्लो मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित

देश-विदेशसेहत

एक उल्लेखनीय घटनाक्रम में, एक सप्ताह के भीतर नई दिल्ली के एम्स और आरएमएल अस्पताल में पीएम केयर्स द्वारा वित्तपोषित दो हाई फ्लो मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट संस्थापित कर दिए गए हैं। युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए, दोनों संयंत्रों को कोयंबटूर से तेजी से हवाई जहाज से लाया गया था और कल संस्थापित कर दिया गया था। दोनों ही संयंत्रों से आज से ऑक्सीजन की आपूर्ति आरंभ होगी।

देश में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि पर प्रभावी रूप से ध्यान देते हुए, पीएम केयर्स ने देश भर में 500 मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना करने के लिए फंड आवंटित किए हैं। इन संयंत्रों को तीन महीने के भीतर स्थापित किए जाने की योजना है। कुल मिला कर, पांच हाई फ्लो मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट एम्स ट्रॉमा सेंटर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज तथा हरियाणा के एम्स, झज्जर में स्थापित किए जाएंगे।

नीचे नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल ऑॅक्सीजन प्लांट के चित्र हैं

नीचे नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में संस्थापित  मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के कुछ चित्र हैं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का और अधिक विस्तार होने के साथ देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 16 करोड़ से अधिक हो गई।

भारत ने इस बड़ी उपलब्धि को अर्जित करने में केवल 109दिनों का समय लिया।

इसकी तुलना में, अमेरिका को 111 दिन लगे जबकि चीन ने इस संख्या तक पहुंचने में 116 दिनों का समय लिया था।

12 राज्यों में 18-44 वर्ष के आयु समूह के 6,71,285 लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त की। ये राज्य हैं -छत्तीसगढ़ (1,026), दिल्ली (82,000), गुजरात (1,61,625), जम्मू एवं कश्मीर (10,885), हरियाणा (99680), कर्नाटक (3840), महाराष्ट्र (1,11,621), ओडिशा (13,768), पंजाब (908), राजस्थान (1,30,071), तमिलनाडु (4577) तथा उत्तर प्रदेश (51,284)।

आज सुबह 7बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार,23,66,349 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 16,04,94,188 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें  94,62,505 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि63,22,055 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है,1,35,65,728 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक)73,32,999 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक)18-45 आयु समूह के नीचे के 6,71,285 लाभार्थियों ने पहली खुराक,60 वर्ष से अधिक आयु के 5,29,50,584 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 123,85,466 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,33,94,353 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 44,09,213 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।

एचसीडब्ल्यू एफएल्डब्ल्यू 18-45 आयु समूह 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह 60 वर्ष से अधिक कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
94,62,505 63,22,055 1,35,65,728 73,32,999 6,71,285 5,33,94,353 44,09,213 5,29,50,584 1,23,85,466 16,04,94,188

देश में अभी तक लगाये गए कुल टीकों के 66.86 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख से अधिक टीके लगाये गए।

टीकाकरण अभियान के 109वें दिन (4 मई,2021) को 14,84,989 टीके लगाये गए। 14,011 सत्रों में 7,80,066 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई तथा 7,04,923 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की।

4 मई, 2021         (दिन109)
एचसीडब्ल्यू एफएल्डब्ल्यू 18-45 आयु समूह 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह 60 वर्ष से अधिक कुलउपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
13,591 22,964 56,415 63,855 2,63,651 3,21,811 2,50,637 1,24,598 3,67,467 7,80,066 7,04,923

भारत की कुल रिकवरी आज 1,69,51,731 तक पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.03 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,38,439 रिकवरी दर्ज की गई।

नई रिकवरी में 10 राज्यों की 73.4 प्रतिशत की भागीदारी है।

17 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत (21.46 प्रतिशत) से कम है।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 3,82,315 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, हरियाणा,  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित दस राज्यों की नए मामलों में 70.91 प्रतिशत की भागीदारी है।

51,880 दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्ट्र ने सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है जबकि 44,631 के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है और केरल ने 37,190 नए मामले दर्ज कराये हैं।

भारत के कुल सक्रिय मामले 34,87,229 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल सक्रिय मामलों का 16.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 40,096 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों में 81.25 प्रतिशत की भागीदारी है।

राष्ट्रीय मृत्यु दर में निरंतर गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.09 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में 3780 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 74.97 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (891) दर्ज की गईं जबकि 351 दैनिक मौत के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा।

पिछले 24 घंटों में 7 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई। ये राज्य हैं. मेघालय, दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और  अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह ।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More