42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत के आमूल टीकाकरण कवरेज ने 17 करोड़ खुराक का आंकड़ा छू लिया

देश-विदेश

6,738 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 3,856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4,668 वेंटीलेटर/बाई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन भारत को विश्व सहायता के रूप में प्राप्त हुये हैं। इस सहायता को कस्टम क्लीयरेंस के बाद हवाई जहाज और सड़क के जरिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को रवाना कर दिया गया।

एक अन्य अहम गतिविधि के तहत देश में कोविड-19 टीकाकरण ने 17 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही टीकाकरण के तीसरे चरण में और विस्तार हुआ है।

पूरी दुनिया में भारत ने सबसे तेजी से 17 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने में चीन को 119 दिन और अमेरिका को 115 दिन लगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001X3B0.jpg

आज सात बजे सुबह तक मिलने वाली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 24,70,799 सत्रों में कुल 17,01,76,603 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। इनमें 95,47,102 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्हें पहली डोज और 64,71,385 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 1,39,72,612 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 77,55,283 ने दूसरी खुराक ली।

इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 20,31,854 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 45-60 वर्ष आयुवर्ग के 5,51,79,217 ने पहली और 65,61,851 ने दूसरी खुराक ली। साठ साल से अधिक आयु के 1,49,83,217 ने दूसरी खुराक ली।

एचसीडब्लू 1st डोज 95,47,102
2nd डोज 64,71,385
एफएलडब्लू 1st डोज 1,39,72,612
2nd डोज 77,55,283
18-44 वर्ष आयुवर्ग 1st डोज 20,31,854
45-60 वर्ष आयुवर्ग 1st डोज 5,51,79,217
2nd डोज 65,61,851
60 वर्ष से ऊपर 1st डोज 5,36,74,082
2nd डोज 1,49,83,217
योग 17,01,76,603

देश में अब तक जितनी खुराक दी गई हैं, उनमें से दस राज्यों का हिस्सा 66.79 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YZRF.jpg

 18-44 आयुवर्ग के 2,46,269 लोगों को आज पहली कोविड डोज दी गई। पिछले 24 घंटों में 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 20,31,854 कोविड डोज दी गई। नीचे दी गई तालिका में 18-44 आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन दिये जाने का आंकड़ा पेश किया जा रहा हैः

क्रमांक राज्य योग
1 अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह 904
2 आंध्रप्रदेश 520
3 असम 80,796
4 बिहार 88,743
5 चंडीगढ़ 2
6 छत्तीसगढ़ 1,026
7 दिल्ली 3,02,153
8 गोवा 1,126
9 गुजरात 2,94,785
10 हरियाणा 2,54,811
11 हिमाचल प्रदेश 14
12 जम्मू एवं कश्मीर 28,658
13 झारखंड 82
14 कर्नाटक 10,782
15 केरल 209
16 लद्दाख 86
17 मध्यप्रदेश 29,322
18 महाराष्ट्र 4,36,302
19 मेघालय 2
20 नगालैंड 2
21 ओडिशा 42,979
22 पुदुच्चेरी 1
23 पंजाब 3,531
24 राजस्थान 3,16,767
25 तमिलनाडु 14,153
26 तेलंगाना 500
27 त्रिपुरा 2
28 उत्तरप्रदेश 1,18,008
29 उत्तराखंड 21
30 पश्चिम बंगाल 5,567
योग 20,31,854

पिछले 24 घंटों में 6.8 लाख से अधिक टीके लगाये गये।

टीकाकरण अभियान के 114वें दिन (नौ मई, 2021) को 6,89,652 वैक्सीन की डोज़ दी गई। कुल 5,685 सत्रों में 4,05,325 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,84,327 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

तिथिः नौ मई, 2021 (114वां दिन)

एचसीडब्लू 1st डोज 4,897
2nd डोज 7,192
एफएलडब्लू 1st डोज 26,082
2nd डोज 21,599
18-44 वर्ष आयुवर्ग 1st डोज 2,46,269
45-60 वर्ष आयुवर्ग 1st डोज 92,769
2nd डोज 1,38,198
60 वर्ष से ऊपर 1st डोज 35,308
2nd डोज 1,17,338
कुल उपलब्धि 1stडोज 4,05,325
2ndडोज 2,84,327

भारत की आमूल रिकवरी अद्यतन 1,86,71,222 रही। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.39 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,53,818 दर्ज की गई।

दस राज्यों में नई रिकवरी दर 74.38 प्रतिशत रही

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037Y8W.jpg

दस दिनों के दौरान औसतन रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3.28 लाख से अधिक रही है, जिसे नीचे दिखाया जा रहा हैः

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00435N5.jpg

पिछले 24 घंटों में 3,66,161 नये मामले दर्ज हुये।

पिछले 24 घंटों में दस राज्यों में 73.91 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुये हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा नये मामले दर्ज हुये, जो 48,401 हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 47,930 नये मामले दर्ज हुये, जबकि केरल में कुल 35,801 नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WN6Y.jpg

भारत का सक्रिय केस-लोड 37,45,237 तक पहुंच गया है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में इसका 16.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय केस-लोड में कुल 8,589 मामलों का झुकाव दर्ज किया गया।

तेरह राज्य ऐसे हैं, जहां भारत के कुल सक्रिय मामलों में से 82.89 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006MLEU.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आ रही है, और इस समय वह 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,754 मौतें दर्ज की गईं।

दस राज्य ऐसे हैं, जहां हालिया मृत्यु का आंकड़ा 72.86 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (572) हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक में रोजाना के हिसाब से 490 मौतें दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0075UEX.jpg

पिछले 24 घंटों में तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप शामिल हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More