25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 47.22 करोड़ का आंकड़ा पार किया

देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 47.22 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 55,99,690 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 47,22,23,639 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 17,06,598 डोज लगाई गई हैं।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,03,11,380
दूसरी खुराक 78,56,466
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,79,78,353
दूसरी खुराक 1,13,65,816
आयु समूह 18-44 वर्ष पहली खुराक 15,70,22,578
दूसरी खुराक 88,94,835
आयु समूह 45-59 वर्ष पहली खुराक 10,65,50,619
दूसरी खुराक 3,94,29,559
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 7,61,31,656
दूसरी खुराक 3,66,82,377
कुल 47,22,23,639

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,08,57,467 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 36,946 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35.प्रतिशत के स्तर पर है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y8UJ.jpg

 पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 40,134 सामने आए।

लगातार 36 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LDZB.jpg

भारत के सक्रिय मामले 4,13,718 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031OY2.jpg

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 14,28,984 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46.96 करोड़(46,96,45,494)) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.37 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही। लगातार 56 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047PM4.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More