39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया

देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 40 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 50,46,387 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 40,49,31,715 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 51,01,567 खुराक लगाई गई हैं।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,02,69,092
दूसरी खुराक 75,40,656
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,77,92,396
दूसरी खुराक 1,03,48,504
आयु समूह 18-44 वर्ष पहली खुराक 12,42,65,428
दूसरी खुराक 48,64,609
आयु समूह 45-59 वर्ष पहली खुराक 9,74,79,640
दूसरी खुराक 2,90,71,946
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 7,20,87,206
दूसरी खुराक 3,12,12,238
कुल 40,49,31,715

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,02,69,796 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 42,004लोग ठीक हुए हैं। इस प्रकार स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001FR1U.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,157 दर्ज किए गए।

लगातार 21 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00298LQ.jpg

भारत के सक्रिय मामले 4,22,660 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QAJ6.jpg

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 19,36,709जांच कराई गयी। भारत में अभी तक कुल 44.39 करोड़ (44,39,58,663) जांचें की जा चुकी हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.13 प्रतिशत रही। लगातार 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई हैऔर यह पिछले लगातार 41 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AFD8.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More