34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 121.94 करोड़ के स्तर को पार किया

देश-विदेश

पिछले 24 घंटों में 82,86,058 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 121.94 करोड़ (1,21,94,71,134) पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,30,392 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

एचसीडब्ल्यू पहलीखुराक 1,03,83,416
दूसरी खुराक 94,66,553
एफएलडब्ल्यू पहलीखुराक 1,83,78,183
दूसरी खुराक 1,64,47,200
18-44 आयु समूह पहलीखुराक 45,43,97,807
दूसरीखुराक 21,56,66,951
45 से 59 वर्षकेबीचकाआयुसमूह पहलीखुराक 18,36,80,077
दूसरी खुराक 11,81,33,066
60 वर्षसेअधिक पहलीखुराक 11,50,32,531
दूसरी खुराक 7,78,85,350
कुल 1,21,94,71,134

पिछले 24 घंटों में 9,481 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,39,98,278 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34% हो गई है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 154 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,774 नए मामले सामने आए हैं।

देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,05,691 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.31% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 10,91,236 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अब तक 63.94 करोड़ से अधिक (63,94,27,262) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 14 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.80 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 55 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 90 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More