26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पिछले 24 घंटों में 27 लाख टीके लगाए जाने से भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 11.72 करोड़ से अधिक हुआ

देश-विदेशसेहत

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के हिस्‍से के रूप में देश में लगाए गये कोविड-19 टीकों की कुल संख्‍या आज 11.72 करोड़ से अधिक हो गई।

आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 17,37,539 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 11,72,23,509 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 90,82,999 एचसीडब्‍ल्‍यू है, जिन्‍होंने पहली खुराक ली है तथा 56,34,634 एचसीडब्‍ल्‍यू है, जिन्‍होंने दूसरी खुराक ली है, 1,02,93,524 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 51,52,891 (दूसरी खुराक) 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,42,30,842 पहली खुराक के लाभार्थी तथा 30,97,961 दूसरी खुराक के लाभार्थी एवं 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,87,41,890 (पहली खुराक) तथा 9,88,768 (दूसरी खुराक) के लाभार्थी शामिल हैं।

एचसीडब्‍ल्‍यू एफएलडब्ल्‍यू 45 से 60 वर्ष का आयु समूह 60 वर्ष से ऊपर

कुल

पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
90,82,999 56,34,634 1,02,93,524 51,52,891 3,87,41,890 9,88,768 4,42,30,842 30,97,961 11,72,23,509

देश में अभी तक लगाये गये कुल टीकों के 59.63 प्रतिशत में 8 राज्‍यों की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में कोविड के 27 लाख से अधिक टीके लगाये गये।

टीकाकरण अभियान के 90वें दिन (15 अप्रैल, 2021) 27,30,359 टीके लगाये गये। इनमें से 21,70,144 लाभार्थियों को 39,280 सत्रों में पहली खुराक के लिए टीके लगाये गये तथा 5,60,215 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्‍त की।

दिनांक 15 अप्रैल, 2021 (90वां दिन)
एचसीडब्‍ल्‍यू एफएलडब्ल्‍यू 45 से 60 वर्ष का आयु समूह 60 वर्ष से ऊपर कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
18,472 30,437 80,049 88,029 13,11,812 90,807 7,59,811 3,50,942 21,70,144 5,60,215

देशभर में कोविड की 26 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी है और कुल पॉजिटिविटी दर 5.42 प्रतिशत है।

भारत में दैनिक नये मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नये मामले दर्ज किये गये।

10 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोविड के दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी प्रदर्शित की गई है। नये मामलों के 79.10 प्रतिशत इन्‍हीं 10 राज्‍यों से दर्ज किये गये हैं।

महाराष्‍ट्र ने 61,695 दैनिक नये मामलों के साथ सर्वाधिक संख्‍या दर्ज कराई है। 22,339 मामलों के साथ उत्‍तर प्रदेश दूसरे स्‍थान पर है, जबकि दिल्‍ली में 16,699 नये मामले दर्ज किये गये हैं।

16 राज्‍य, जैसा कि नीचे प्रदर्शित किया गया है, दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी का रुझान प्रदर्शित कर रहे हैं।

  

भारत के कुल सक्रिय मामले 15,69,743 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 10.98 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 97,866 मामलों की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई।

5 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों में 65.86 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्‍ट्र की 39.60 प्रतिशत की भागीदारी है।

भारत की कुल रिकवरी आज 1,25,47,866 हो गई है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 87.80 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 1,18,302 रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में 1,185 मौते दर्ज की गईं।

नई मौतों में 10 राज्‍यों की 85.40 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक (349) मौते दर्ज की गईं जबकि 135 दैनिक मौतों के साथ छत्‍तीसगढ़ का दूसरा स्‍थान रहा।

पिछले 24 घंटों में 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में कोविड से कोई मौत दर्ज नहीं कराई गई है। ये हैं लद्दाख (केन्‍द्रशासित प्रदेश), त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More