21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में लगातार गिरावट का रुख जारी; 179 दिनों के बाद यह आंकड़ा 2.54 लाख हो गया है

देश-विदेशसेहत

देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में लगातार गिरावट का रुख जारी है। आज यह संख्‍या घटकर 2.54 (2,54,254) लाख हो गई है। 179 दिनों के बाद यह संख्‍या सबसे कम है। 6 जुलाई, 2020 को सक्रिय मामलों की कुल संख्‍या 2,53,287 थी।

भारत की मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या में कुल पॉजिटिव मामलों का योगदान केवल 2.47 प्रतिशत है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013J2G.jpg

देश में हाल के दिनों में दैनिक नये मामलों की संख्‍या लगभग 20,000 रही है। पिछले 24 घंटों में 20,035 नये मामले दर्ज हुए, जबकि इस दौरान 23,181 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 35 दिनों से दैनिक नये मामलों की तुलना में अधिक मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट हो रही है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XCU9.jpg

कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या लगभग 99 लाख (98,83,461) हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है। अब यह बढ़कर 96 लाख से अधिक (96,29,207) हो गया है। नये मामलों की तुलना में नये मरीजों के ठीक होने की संख्‍या में भी सुधार हुआ है। आज रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत दर्ज हुई है।

77.61 प्रतिशत ठीक हुए नये मरीज 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,376 नये मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 3,612 और 1,537 नये मरीज ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035XWK.jpg

80.19 प्रतिशत नये मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सबसे अधिक 5215 दैनिक नये मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्‍ट्र में कल नये मरीजों की संख्‍या 3,509 रही।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0040BLO.jpg

पिछले 24 घंटों में मौत के 256 मामले दर्ज हुए हैं।

 नये मरीजों के 80.47 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक (58) मरीजों की मौत हुई है, जबकि केरल और पश्चिम बंगाल में कल क्रमश: 30 तथा 29 लोगों की जान गई।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005ISAV.jpg

पिछले 7 दिनों से रोज़ाना 300 से कम मरीजों की मौत हुई है। इससे मृत्‍यु दर कम सुनिश्चित हुई है। मौजूदा मृत्‍यु दर 1.45 प्रतिशत है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006TCQ7.jpg

देश में होने वाली कुल मौत में 5 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्‍ली का योगदान 63 प्रतिशत है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007VMAF.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More