33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की: 146 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 3.63 लाख हुई

देश-विदेशसेहत

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या महत्‍वपूर्ण रूप से घटकर आज 3.63 लाख (3,63,749) हो गई। 146 दिनों के बाद यह सबसे कम संख्‍या है। 18 जुलाई को कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 3,58,692 थी।

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में गिरावट का रुख जारी है। भारत में वर्तमान सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 3.71 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 37,528 मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 8,544 की गिरावट आई है।

WhatsApp Image 2020-12-11 at 10.11.41 AM.jpeg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 30,000 से भी कम दैनिक नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की संख्‍या 29,398 रही है।

WhatsApp Image 2020-12-11 at 10.14.32 AM.jpeg

कुल ठीक हुए मरीजों की संख्‍या अब लगभग 93 लाख (92,90,834) हो गई है। ठीक हुए रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह बढ़कर 89 लाख से अधिक हो गया है। वर्तमान में यह संख्‍या 89,27,085 हो गई है। नये मामलों की तुलना में नई रिकवरी अधिक होने से आज रिकवरी दर बढ़कर 94.84 प्रतिशत हो गई है।

79.90 प्रतिशत नये ठीक हुए मरीज दस राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं। कर्नाटक में एक दिन में सबसे अधिक संख्‍या में मरीज ठीक हुए हैं। राज्‍य में 5076 नये मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्‍ट्र में ठीक हुए नये मरीजों की संख्‍या 5068 और केरल में 4847 रही है।

WhatsApp Image 2020-12-11 at 10.07.25 AM.jpeg

ये आंकड़े पिछले एक सप्‍ताह में औसत दैनिक ठीक हुए मरीजों के मामले दर्शाते हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 6703 औसतन दैनिक मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद केरल और दिल्‍ली में क्रमश: 5173 और 4362 रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं।

Image

72.39 प्रतिशत नये मामले दस राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में सबसे अधिक दैनिक नये मामले दर्ज हुए हैं। यहां 4,470 दैनिक नये मामलों का पता चला है। इसके बाद महाराष्‍ट्र में 3,824 नये मामले सामने आए।

WhatsApp Image 2020-12-11 at 10.05.17 AM.jpeg

पिछले 24 घंटों में 414 मरीजों की मौत होने का पता चला है। 79.95 प्रतिशत मौत के नये मामले दस राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक (70) मरीजों की मौत हुई है। दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 61 और 49 दैनिक मौत मामले दर्ज हुए हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More