36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत ने बड़ी संख्या में रोगियों के ठीक होने का रिकॉर्ड बनाया

देश-विदेशसेहत

भारत में लगातार दूसरे दिन भी 94,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 94,612 रोगी ठीक हुए हैं। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की कुल संख्या 43 लाख (43,03,043) को पार कर गई है। इसके परिणामस्वरूप रिकवरी रेट 79.68% पर पहुंच गया है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 60 फीसदी मामले पांच राज्यों से आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। एक दिन में ठीक होने वाले नए रोगियों में 23,000 से अधिक रोगी महाराष्ट्र से हैं। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों से एक दिन में 10,000 रोगी ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TXY3.jpg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 92,605 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से 52% पांच राज्यों से आए हैं। नए ठीक होने वाले रोगियों में अधिकतम योगदान देने वाले भी यही राज्य हैं। महाराष्ट्र का नए मामलों में 20,000 (22.16%) से अधिक का योगदान है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों ने 8,000 से अधिक का योगदान दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BRND.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,133 मौतें दर्ज की गई हैं।

कल हुई मौतों में 37% मौतें (425 लोगों की मौत) महाराष्ट्र का है। इसके बाद क्रमश: 114 और 84 मौतों के साथ कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का नंबर आता है।

क्रं. संख्या राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

20.09.2020 तक सक्रिय मामलों की संख्या

20.09.2020 को कुल ठीक हुए / अस्पताल से छुट्टी मिलने वाले / माइग्रेटेट मामले
कुल 1010824 4303043
1 महाराष्ट्र 297866 857933
2 कर्नाटक 98583 404841
3 आंध्र प्रदेश 81763 530711
4 उत्तर प्रदेश 66874 276690
5 तमिलनाडु 46453 481273
6 केरल 37535 92951
7 छत्तीसगढ़ 37489 46081
8 ओडिशा 33202 141657
9 दिल्ली 32064 205890
10 तेलंगाना 30573 139700
11 असम 29362 125543
12 पश्चिम बंगाल 24648 193014
13 पंजाब 22399 70373
14 मध्य प्रदेश 21964 79158
15 हरियाणा 21682 86150
16 जम्मू औऱ कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)) 21281 40265
17 राजस्थान 17997 93805
18 गुजरात 16022 102444
19 झारखंड 13548 55697
20 बिहार 12629 153298
21 उत्तराखंड 12465 27142
22 त्रिपुरा 6983 14810
23 गोवा 5920 21760
24 पदुचेरी 4785 17209
25 हिमाचल प्रदेश 4308 7484
26 चंडीगढ़ 2911 6766
27 मेघालय 2038 2483
28 अरुणाचल प्रदेश 1957 5280
29 मणिपुर 1946 6723
30 नगालैंड 1206 4171
31 लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश) 993 2666
32 मिजोरम 588 990
33 सिक्किम 426 1972
34 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 208 2677
35 दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली 156 3436
36 लक्ष्यद्वीप 0 0

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More