28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

21वीं सदी में महिलाओं पर बने यह कानून चौंकाने वाले

देश-विदेश

नई दिल्ली: पूरी दुनियां में एक ओर जहां, महिलाओं के अधिकारों को लेकर बहुत सी बड़ी-बड़ी बातें और बहस हो रही है। वहीं, आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी कि तमाम देशों में महिलाओं पर बहुत से अजीबो-गरीब कानून थोपे गए हैं। 21वीं सदी में महिलाओं के लिए बने ये कानून किसी को भी चौंकाने के लिए काफी हैं।

आमतौर पर यह माना जाता है कि सिर्फ भारत जैसे देशों में ही खाप पंजायतों के फरमान व यूपी बिहार के गांवो में होने वाले रूढि़वादी प्रचलन ही महिलाओं काे दबाने का काम करती हैं।

लेकिन आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि अमेरका,इटली व यूरोप जैसे बड़े-बड़े देशों में कुछ ऐसे कानून हैं जो महिलाओं को दबाने का काम करते हैं। तो आइये आपको बताते हैं महिला पर बने कुछ ऐसे ही कानूनों के बारे में जो कि बहुत अजीबो-गरीब हैं…

1.भारत और यूरोप में पति द्वारा पत्नि के साथ किया गया किसी भी तरह का सेक्सुअल एक्ट रेप नहीं माना जाता।

2. चीन में महिलाओं को खानों में काम करने का अधिकार नहीं है।

3. मेडागास्कर में महिलाएं रात को काम नहीं कर सकती।

4. सउदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस पाने का अधिकार नहीं हैं। इतना ही नहीं वहां महिलाएं पति की अनुमति के बिना बैंक में खाता भी नहीं खोल सकती।

5.रूस में महिलाएं 456 अधिकारक काम नहीं कर सकती।

6. क्यूबा में लड़कियां 14 साल की उम्र में कानूनी रूप से शादी करने योग्य मानी जाती है।

7. यमन के एक कानून के तहत म‍हिलाओं को सिर्फ आधे गवाह के तौर पर ही स्वीकार किया जाता है।

8. वेटिकन सिटी का ये कानून बेहद चौंकाने वाला है, जिसमें महिलाओं काे वोट देने का अधिकार नहीं है।

9. अल सल्वाडोर में गर्भपात के दौरान दर्द से तड़पने वाली महिलाओं को जेल भी भेजा जा सकता है।

10. मोरक्को में लड़कियों को उनके बलात्कारी के साथ विवाह करने को बाध्य किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More