30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में पिछले आठ दिनों से कोविड-19 के हर दिन 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं

देश-विदेश

भारत में लगातार आठ दिनों तक कोविड-19 के 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में, भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविडसे संक्रमित पाए गए। हर दिन सामने आने वाले नये मामले आखिरी बार सात नवंबर को 50,000 से ज्यादा थे। विभिन्न जनसंख्या समूहों के बीच कोविडउपयुक्त व्यवहार के सफल प्रसार के अलावा, यह प्रवृत्ति व्यापक महत्व रखती है क्योंकि यूरोप और अमेरिका के कई देशों में हर दिन के कोविड मामलों की संख्या में अब भी वृद्धि देखी जा रही है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001UJA2.jpg

पिछले 24 घंटों मेंभारत में 42,156 नये लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं जिसके कारण कोविड के सक्रिय मामलों में और कमी आयी है। भारत में कोविड के 4,79,216 सक्रिय मामले, देश के कुल संक्रमित मामलों का केवल 5.44 प्रतिशत है।

15 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड के मामलों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम (6,387) है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LEAG.jpg

हर 24 घंटे के चक्र में कोविड बीमारी से उबरने वालों की संख्या नये मामलों से ज्यादा है जिससे रिकवरी दर बेहतर होकर आज 93.09 प्रतिशत हो गयी है। कोविड से अब तक कुल 82,05,728 लोग ठीक चुके हैं। कोविड से उबरने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की खाई वर्तमान में लगातार बढ़ रही है, यह इस समय 77,26,512 है।

कोविड से उबरने के 79.91 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।

7,117 लोगों के कोविड से उबरने के साथ दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग कोविड से उबरे हैं। केरल में यह संख्या 6,793 जबकि पश्चिम बंगाल में 4,479 है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00376EY.jpg

नये मामलों में से 82.87 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड के 7,340 नये मामले सामने आए हैं। केरल में कल 6,357 जबकि महाराष्ट्र में 4,237 नये मामलों का पता चला।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004O1OK.jpg

पिछले 24 घंटे में कोविड से हुई मौत के 447 मामलों में से 85.01 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।

मौतों के 23.5 प्रतिशतनये मामले महाराष्ट्र के हैं जहां 105 लोग मारे गए। इसके बाद 96 और 53 लोगों के मरने के साथ क्रमश:दिल्ली और पश्चिम बंगाल आते हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056PCS.jpg

21 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड से होने वाली मौत 94 के राष्ट्रीय औसत से कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006NAQ8.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More