29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

2022 में जनता इस धोखेबाजी का बदला बीजेपी को सत्ता से बाहर कर लेगी: अंशू अवस्थी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी प्रदेश की भाजपा सरकार के राशन वितरण महाभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में राशन वितरण के नाम पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार किया जा रहा है और जनता के राशन को भ्रष्टाचारी ले जा रहे हैं, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलग-अलग जगहों से खाद्यान्न घोटाले ने भाजपा सरकार की नियत की सच्चाई बयां कर दी है। प्रदेश में कोई जनपद नहीं बचा जहां जनता के नाम पर राशन घोटाला न हो रहा हो, सरकार झूठा प्रोपेगेंडा आम आदमी को राशन वितरण पर फैला रही है सच्चाई तो ये है कि झोला जनता को दिया जा रहा है और राशन भ्रष्टाचारी ले जा रहे जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। विगत दिनों लखनऊ में तालकटोरा के खाद्यान्न गोदाम में घोटाला खोलने पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भाजपा सरकार ने पत्रकारों पर मुकदमे लिखाये।
अंशू अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, के दावे हकीकत से बिल्कुल अलग हैं हाल ही में अकेले सीतापुर के रामकोट खाद्यान गोदाम में 23000 से ज्यादा गेंहू और चावल के बोरे गायब हो गए,  अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक जनपद के एक गोदाम से लगभग 10 करोड़ का खाद्यान गायब हुआ तो पूरे प्रदेश में 300 से ज्यादा खाद्यान गोदामों में कितना भ्रष्टाचार हो रहा होगा ल
सीतापुर के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिये 10 महीने कोई कार्यवाही नही की गई फाइलें दबाकर भाजपा सरकार और अधिकारी भ्रष्टाचारियों को बचाते रहे ,बरेली , बनारस, हरदोई ,आजमगढ़, में भी राशन के नाम पर लूट हुई, कोई जिला नही बचा, जहां गरीब जनता के राशन को लूटा न जा रहा हो,जनता ये सब देख रही है कि उनके हक को छीना जा रहा है, 2022 में प्रदेश का जनमानस इस धोखेबाजी का बदला भाजपा को सत्ता से बाहर कर लेगी।
डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है। पूरे प्रदेश में जो राशन की लूट की गई है उसकी निष्पक्ष जांच न्यायिक देखरेख में कराई जाए और भ्रष्टाचार के जिम्मेदार को जेल भेजकर गरीबों के राशन की रिकवरी की जाय।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More