लखनऊ में अखिलेश से कल मुलाकात करेंगे इमरान मसूद, औपचारिक रूप से सपा में होंगे शामिल

सहारनपुर: कांग्रेस छोड़कर सपा में जाने की घोषणा कर चुके इमरान मसूद बुधवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने के लिए समय लेंगे।

हालांकि सोमवार को इमरान ने कहा था कि वह मंगलवार को अखिलेश से मिलेंगे। इमरान मसूद ने कहा कि वह अनौपचारिक तौर पर सपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी औपचारिकता होना शेष है। इमरान मसूद ने दावा किया कि उन्होंने सपा के लिए काम करना शुरू कर दिया है। वह बुधवार को लखनऊ जाएंगे और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी ज्वाइन करने का समय तय करेंगे। जो तिथि मिलेगी उस दिन औपचारिक रूप से सपा ज्वाइन करेंगे। सोमवार को आवास पर भीड़ जुटाने पर इमरान सहित 300 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

डिस्क्लेमरः यह जागरण न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ श्रमजीवी जर्नलिस्ट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Related Articles

Back to top button