27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित संदर्भों के निराकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री आख्या/अन्तरित 1016 संदर्भ, आख्या श्रेणी के 123 एवं दिनांक 20.02.2016 के पूर्व के 244 संदर्भ/मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभागाध्यक्ष को सीधे प्रेषित 116 संदर्भ, आम जनता से सीधे आनलाइन 1269, भारत सरकार (पी.जी. पोर्टल) 527 संदर्भ तथा तहसील दिवस पर प्राप्त 371 संदर्भों पर कार्यवाही न होने के कारण लम्बित हैं।

इस संदर्भ में प्रमुख सचिव पंचायतीराज, श्री चंचल कुमार तिवारी ने समस्त मंडलायुक्तों/जिलाधिकारियों/निदेशक पंचायतीराज/समस्त मुख्य विकास अधिकारियों/समस्त जिला पंचायतराज अधिकारियों/ अपर मुख्य अधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा है कि समयान्तर्गत संदर्भों का निस्तारण न होना, आई.जी.आर.एस. प्रणाली के प्रति अत्यन्त लापरवाही का परिचायक है।
प्रमुख सचिव ने अपने – अपने स्तर पर लम्बित संदर्भों के निस्तारण के लिए एक अभियान चलाकर आवेदकों के आवेदन पत्र पर समुचित कार्यवाही करके लिये गये निर्णय बिन्दुओं को आई.जी.आर.एस. वेबसाइट पर अंतिम आख्या तथा आवेदक को लिये गये निर्णय से अवगत कराते हुए आवेदक को सूचित किये गये पत्र की छायाप्रति एक सप्ताह के अंदर अपलोड करने के निर्देश दिये हैं।
श्री तिवारी ने निर्देश दिये हैं कि जिस अधिकारी के स्तर पर संदर्भ के निस्तारण में लापरवाही पाई जाय तो उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा उनकी वार्षिक चरित्र पंजिका मंे इस लापरवाही का अंकन किया जाय।

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More