42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

माननीय प्रधानमंत्री कोविड-19 के लिए उपयुक्त व्यवहार हेतु जन आंदोलन अभियान का आरंभ करेंगे

देश-विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, कोविड-19 के लिए उपयुक्त व्यवहार पर कल, 8 अक्टूबर, 2020 को ट्वीट के माध्यम से एक जन आंदोलन अभियान का शुभारंभ करेंगे।

आने वाले त्योहारों और शीतकालीन मौसम के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को खोलने के क्रम में इस अभियान का आरंभ किया जा रहा है।

इस आंदोलन को आरंभ करने का उद्देश्य जन भागीदारी को प्रोत्साहित करना यानी कोविड-19 पर सजग व्यवहार को जन आंदोलन बनाना है। यह कम लागत वाला और अधिक प्रभावकारी अभियान होगा, जिसमें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ धोने की प्रक्रिया से जुड़े संदेश शामिल किए जाएंगे।

इस क्रम में सभी द्वारा कोविड-19 से जुड़ी एक प्रतिज्ञा की जायेगी। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा ठोस कार्य योजना का पालन किया जाएगा जिसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल होंगे:

  • सबसे ज्यादा संख्या वाले जिलों में क्षेत्र आधारित लक्षित सूचना का प्रसारण।
  • आसान भाषा में और सहजता से समझ आने योग्य संदेश सभी नागरिकों को पहुंचाए जाएंगे।
  • सभी मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हुए देश के सभी भागों में संदेशों को पहुंचाया जाएगा।
  • सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे इसके लिए अगली पंक्ति के कर्मियों को शामिल किया जाएगा और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लक्षित किया जाएगा।
  • सरकारी परिसरों में होल्डिंग, दीवारों पर पेंटिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड का प्रबंध किया जाएगा।
  • संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय सर पर प्रभावी लोगों को शामिल किया जाएगा।
  • जागरूकता फैलाने के लिए नियमित रूप से मोबाइल वैन चलाई जाएंगी।
  • स्थानीय केबल ऑपरेटरों से कोविड-19 पर जागरूकता संदेश प्रचारित करने के लिए मदद मांगी जाएगी।
  • इन संदेशों को लक्षित लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सभी मंचों पर समन्वित मीडिया अभियान संचालित किया जाएगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More