38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

होमगार्डों ने बदले हुये वातावरण में अपने सराहनीय कार्यों से देष का ध्यानाकर्शण किया है: अनिल राजभर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: होमगार्डों ने बदले हुये वातावरण में अपने सराहनीय कार्यों से देष का ध्यानाकर्शण किया है। इसीलिये भारतीय रेल, मेट्रो, टेलीफोन आदि से निरन्तर उनकी मांग की जा रही है। वर्तमान सरकार सिर्फ जवानों का ही नहीं उनके परिवार का भी ध्यान रखती है। यह कार्यक्रम सरकार का दिवंगत हुये होमगार्डों के आश्रितों के जख्मों में मरहम लगाने का प्रयास है।  यह बात होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल राजभर ने आज यहां होमगाडर््स मुख्यालय में आयोजित होमगाडर््स कल्याण कार्यक्रम के दौरान कही।

 श्री राजभर ने कहा कि होमगार्डों की 19000 रिक्तियों की भर्ती तत्परतापूर्वक षीघ्र करायी जायेगी। पदोन्नतियों को भी षीघ्रता से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में चुनाव के समय जितनी कर्तव्य निष्ठा से कार्य होमगाडर््स जवानों ने किया है, वह सराहनीय है। इनकी ख्याति प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में है।

कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स श्री जी.एल. मीना ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि होमगार्ड्स जवानों द्वारा मेहनत एवं कर्मठता से कर्तव्यों के सम्पादन का यह नतीजा है कि वर्तमान समय में प्रदेष में लगभग 90 हजार होमगार्ड्स प्रतिदिन विभिन्न कार्यों के लिए लगाये जा रहे हैं। प्रदेष में षान्ति व्यवस्था के अतिरिक्त 12 हजार होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को मध्य प्रदेष में विधान सभा निर्वाचन-2018 तथा 3 हजार होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को राजस्थान विधान सभा निर्वाचन-2018 हेतु प्रतिस्थापित किया गया था। हमारे होमगार्ड्स स्वयंसेवकों द्वारा दोनों राज्यों के चुनावों को षान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया, जिसकी भूरि-भूरि प्रषंसा दोनों प्रदेषों द्वारा की गयी।

श्री मीना ने कहा वर्तमान में जनपद प्रयागराज में चल रहे कुम्भ मेला-2019 को षान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 10 हजार से अधिक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान होमगार्ड्स स्वयंसेवकों/अवैतनिक अधिकारियों की मृत्यु व स्थायी रूप से अपंग होने पर उनके पात्र आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर 614 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों के पदों पर सेवायोजित किया गया है।

 इस अवसर पर मेहनत, निश्ठा एवं कर्मठता से कर्तव्यों के सम्पादन के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले होमगार्ड्स एवं अवैतनिक अधिकारियों के आश्रित जनपद गाजीपुर के स्व0 रमेष यादव, की पत्नी श्रीमती संगीता देवी, स्व0 सतपाल, होमगार्ड्स जनपद मुजफ्फरनगर की पत्नी श्रीमती भोपाली, स्व0 रोहित कुमार, होमगार्ड्स जनपद मेरठ की पत्नी श्रीमती बबीता, स्व0 अमर सिंह, होमगार्ड्स जनपद कन्नौज की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी, स्व0 विक्रम सिंह, होमगार्ड्स जनपद बाराबंकी की पत्नी श्रीमती इन्द्रावती, स्व0 विनोद कुमार, होमगार्ड्स जनपद हरदोई की पत्नी श्रीमती राम दुलारी को रूपये 3-3 लाख रुपये के चेक आर्थिक सहायता स्वरूप प्रदान किये गये।

होमगाडर््स मंत्री ने हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले होमगार्ड्स जवानों के मेधावी बच्चों को उनके उत्साहवर्द्धन एवं आगे की पढ़ाई हेतु सहायता राषि की चेक प्रदान किया। चेक पाने वालों में सर्वश्री गंगा प्रसाद तिवारी, मनोज सोनी, राकेष कुमार, मन बहादुर एवं श्रीमती सुनीता कष्यप की पुत्र/पुत्रियां थीं।

इसके साथ ही सर्वश्री होरी लाल, ष्याम बिहारी, षीला गुप्ता, सुबेदार सिंह, दिग्विजय सिंह, राम कुमार वर्मा, सतेन्द्र कुमार सिंह, इन्द्रपाल, कामता प्रसाद यादव, बृजेष सिंह, लवकुष, राजकुमार गुप्ता, हरीष कुमार, विश्णु दत्त तिवारी, राम किषोर, मो0 इब्राहिम एवं श्रीमती मंजूलता रस्तोगी चेक चिकित्सा प्रतिपूर्ति के सापेक्ष चेक कल्याण कोश से सहायता स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त महासमादेश्टा, होमगार्ड्स मुख्यालय श्री षरत् चन्द्र त्रिपाठी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स मुख्यालय, श्री एस0के0 सिंह, एस0ओ0टु सी0जी0 होमगार्ड्स मुख्यालय, श्रीमती प्रतिभा अम्बेडकर, वित्त नियंत्रक होमगार्ड्स मुख्यालय, श्री एम0एम0अंसारी, वरिश्ठ स्टाफ अधिकारी होमगार्ड्स मुख्यालय, श्री सुनील कुमार, कमाण्डेन्ट, केन्द्रीय प्रषिक्षण संस्थान, श्री संजीव कुमार षुक्ल सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा होमगार्ड्स स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More