27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने न्यूज़ पोर्टल upnews360.in का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि upnews360.in न्यूज पोर्टल के जरिए जनता राज्य सरकार के विकास कार्याें, जनकल्याणकारी योजनाओं और इनसे जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी आसानी से हासिल कर सकेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोग इस जानकारी का सदुपयोग सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए करेंगे। उन्हाेंने न्यूज पोर्टल की पहल के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना भी की है।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास के न्यू जनता दर्शन हाॅल में न्यूज पोर्टल का लोकार्पण करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष के दौरान समाजवादी सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र एवं वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए हैं। यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे। बुनियादी सुविधाओें के विकास के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने शासकीय योजनाओं का लाभ हासिल किया है। इन तमाम तथ्यों के मद्देनजर न्यूज पोर्टल में उपयोगी जानकारी का समावेश किया गया है। उन्होंने यह अपेक्षा भी की कि इस पोर्टल की जानकारियों को नियमित तौर पर अद्यतन किया जाए।
श्री यादव ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदलती तकनीक और उस तकनीक के साथ चलने का दौर है। तकनीकी पिछड़ापन विकास की यात्रा को कमजोर करता है। ऐसे में इण्टरनेट प्रधान वर्तमान समय में प्रदेश के सूचना विभाग द्वारा बहुपयोगी न्यूज पोर्टल का विकास एक सराहनीय कदम है। इससे कोई भी व्यक्ति कहीं से भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हर जानकारी आसानी से हासिल कर सकेगा।
 अपने स्वागत सम्बोधन में प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने कहा कि न्यूज़ पोर्टल में सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल की एक खूबी यह भी है कि पहली बार प्रदेश के प्रत्येक जिले से समाचारों की सीधे फीडिंग कराने की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार राज्य मुख्यालय के साथ-साथ फील्ड के समाचार भी एक स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कोशिश होगी कि भविष्य में इस पोर्टल को और अधिक उपयोगी बनाया जाए।
सूचना निदेशक श्री आशुतोष निरंजन ने न्यूज़ पोर्टल की विभिन्न खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह देश के किसी भी राज्य द्वारा विकसित किया गया सबसे उन्नत पोर्टल है। पूरे देश में कहीं भी ऐसा द्विभाषीय पोर्टल तैयार नहीं किया गया है। पोर्टल की होस्टिंग क्लाउड बेस्ड होने के कारण इसके पेज बहुत तेजी से खुलते हैं। इसमें आॅडियो, वीडियो, फोटो और टेक्स्ट कंटेंट के साथ ही, तिहरा मोबाइल इंटरफेस (एंड्राएड, विंडोज तथा आईफोन) भी है। पोर्टल की सुरक्षा में विश्वस्तरीय सिक्योरिटी आॅडिट का प्राविधान किया गया है। इसे मोबाइल फोन, अथवा टैबलेट, आॅपरेटिंग सिस्टम या ब्राउज़र के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
पोर्टल की साइट पर इसका एैप (एप्लीकेशन) उपलब्ध है, जिसे एंड्राएड, विंडोज़ या एप्पल मोबाइल फोन पर डाउनलोड करके उपयोग किया जा सकता है। किसी भी मोबाइल फोन से 8030636360 पर मिस्ड काॅल देकर इस पोर्टल की सेवाएं प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। पोर्टल में प्रमुख सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, यूट्यूब, गूगल प्लस तथा पिंटरेस्ट) से सीधा लिंकेज और कम्पेटिबिलिटी की व्यवस्था है।
इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा नेपाल भूकम्प प्रभावितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष के लिए चेक भी मुख्यमंत्री को सौंपे गए। इसके तहत सीतापुर के जिलाधिकारी श्री लाल बिहारी पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कृष्ण द्वारा 01 करोड़ 30 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को दिया गया। इसी प्रकार फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी श्री एन0के0एस0 चैहान ने 01 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। दोनों जनपदों की सहायता राशि वहां पर कार्यरत कार्मिकों के एक दिन के वेतन से संग्रहित की गई है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने 04 लाख 60 हजार रुपए तथा अम्बेडकरनगर के श्री गुलाब यादव ने 51 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए सभी की सराहना की।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मार्थ कार्य श्री विजय कुमार मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री जी0एस0 नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More