26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु

अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकारियों को जनसामान्य के हितों के प्रति और अधिक सचेत व संवेदनशील होने की जरूरत है। साथ ही, जनता की जरूरतों और समस्याओं से वाकिफ होकर उसका प्रभावी समाधान किया जाना आवश्यक है।
श्री यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि अधिकारीगण तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी अधिकारियों की प्रभावी भूमिका होती है। कभी-कभी एक छोटी से घटना भी बड़े विवाद के रूप में जन्म ले लेती है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में अधिकारियों को अपनी क्षमता व योग्यता दिखाने के तमाम अवसर मिलेंगे। साथ ही, उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। नव नियुक्त अधिकारियों को बगैर किसी भेदभाव, दबाव व पक्षपात के जनसहभागिता के आधार पर कार्य करना होगा। इससे वे जनता का भरोसा हासिल करते हुए एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान कायम करने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री जी0एस0 नवीन कुमार भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More