32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने संगीतकार श्री रवीन्द्र जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मशहूर संगीतकार श्री रवीन्द्र जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रवीन्द्र जैन ने अपनी प्रतिभा से उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया था। संगीत जगत में श्री जैन के योगदान के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा उन्हें ‘यश भारती’ सम्मान से अलंकृत किया गया था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। श्री यादव ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More