28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने सठियांव सहकारी चीनी मिल एवं को-जनरेशन प्लाण्ट का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में जनपद आजमगढ़ में

 सठियांव स्थित नवनिर्मित सहकारी चीनी मिल एवं को-जनरेशन प्लाण्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नेताजी का संसदीय क्षेत्र हाने के कारण यह जनपद विकास के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इस जिले के विकास के लिए जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार पूरा करेगी। उन्होंने इस मौके पर हाॅकी खेल के लिए आजमगढ़ जनपद में एक एस्ट्रोटर्फ युक्त स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 665.83 करोड़ रुपए की 35 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 554 करोड़ रुपए लागत की 38 परियोजनाओं को लोकार्पण किया। लोकार्पित परियोजनाओं में सठियांव की चीनी मिल शामिल है, जिसका निर्माण मात्र साढ़े दस महीनों में सम्पन्न हुआ। 3500 टी0सी0डी0 क्षमता की चीनी मिल के साथ ही 15 मेगावाॅट का को-जनरेशन प्लाण्ट भी निर्मित किया गया है। इसके निर्माण पर 333 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हुई है। इसके अलावा, जिला कारागार आजमगढ़, माॅडल स्कूल, तेरही विकास खण्ड महराजगंज, जिला अस्पताल में ट्राॅमा सेण्टर, ग्रामीण स्टेडियम चिउटहरा लालगंज इत्यादि का भी लोकार्पण किया गया।
श्री यादव ने समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत 350, कृषक दुर्घटना बीमा के 17, मिनी कामधेनु के 5, लोहिया आवास के 100, दुकान निर्माण के 9, सोलर पम्प के 22, पुत्री विवाह के 2, विधवा पुत्री विवाह के 6 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
इस मौके पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़वासियों के लिए यह होली का तोहफा है। पिछले चार वर्षांे के दौरान सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न विकास कार्याें के फलस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। शहरों में अवस्थापना सुविधाएं सुदृढ़ हुई हंै, साथ ही, गांवों की तस्वीर भी बदली है।
श्री यादव ने कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान नेताजी से यहां की जनता ने जो मांगें रखी थीं, उन्हें राज्य सरकार ने पूरा किया है। जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, ऊर्जा, सड़क, सिंचाई आदि से सम्बन्धित सभी विकास योजनाएं लगभग पूरी हो गई हैं। विकास के मामले में आजमगढ़ ने कन्नौज और मैनपुरी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने यहां के लिए मेडिकल काॅलेज स्वीकृत किया था। वर्तमान राज्य सरकार पैरामेडिकल काॅलेज भी बनवा रही है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने नेताजी द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को तीन साल में पूरा कर दिखाया है। गांवांे और शहरों के संतुलित विकास पर जोर दिया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मंे बदलाव आया है। नौजवानों को रोजगार मिला है। उन्हांेने कहा कि अब तक 40 हजार सिपाहियों की भर्ती की जा चुकी है और शीघ्र ही 30 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नौजवानों की समस्याओं को देखते हुए पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया गया है और लिखित परीक्षा समाप्त कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के विकास पर प्रदेश सरकार ने पूरा ध्यान दिया है। जिसका नतीजा है कि बलिया में सबसे बड़े सेतु का निर्माण किया जा रहा है। गाजीपुर, मऊ में बिजली के क्षेत्र में बड़े काम किए गए हैं। बुनकरों को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, 60 वर्ष की आयु वर्ग के बुनकरों को भी पेंशन योजना में शामिल किया गया है। उनकी सरकार ने विकास करके देश के सामने उदाहरण पेश किया है।
श्री यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि घोषणा पत्र में निःशुल्क लैपटाॅप वितरण, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन योजना, महिलाओं को समाजवादी पेंशन, गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण जैसी सोशल सेक्टर की योजनाएं की एक बड़ी चुनौती थी। पिछले चार वर्षाेें के दौरान समाजवादी सरकार ने 17 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरित किया है। अगले वित्तीय वर्ष में लगभग 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। उन्होेंने कहा कि इस तरह के कार्य सिर्फ समाजवादी लोग ही कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार तेज गति की सड़कें कम समय में तैयार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास को और अधिक गति देने के इरादे से समाजवादी पूर्वान्चल एक्सपे्रस-वे को निर्धारित समय से पहले तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बदल रही है। देश व उत्तर प्रदेश इससे अछूता नहीं है। हर चीज का बाजार बढ़ रहा है। सड़कों की रफ्तार तेज होगी तो तरक्की भी तेजी से होगी। किसानों का उत्पादन बढ़ेगा और बाजार तक सही समय पर पहंुचेगा तो इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के हर मोर्चे पर काम किया है। दुग्ध का उत्पादन बढ़कर 05 लाख लीटर पहुंच चुका है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाली बड़ी कम्पनियां उत्तर प्रदेश ओर आ रही हंै। अमूल जैसी कम्पनी के प्लान्ट उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जा रहे हैं। नौजवानों को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों और नौजवानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।
पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने रिकाॅर्ड समय में चीनी मिल तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादियों की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता। समाजवादी कभी वादा खिलाफी नहीं करते। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ की जनता ने जो मांगें रखी थीं, सठियांव में अत्याधुनिक सहकारी चीनी मिल का निर्माण करके उस वादे को आज पूरा कर दिया गया है। उन्होंने इस मिल को आम जनता को समर्पित किए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी विकास योजनाआंे के बारे में सिर्फ समाजवादी लोग ही सोच सकते हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि विधान सभा के आम चुनाव के दौरान जारी घोषणा पत्र में दवा, पढ़ाई और शिक्षा मुफ्त करने तथा किसानों को कर्जा माफ करने का वादा किया गया था, जिसे वर्तमान समाजवादी सरकार ने पूरा कर दिखाया है। जनहित में उत्तर प्रदेश की सरकार बेहतर काम कर रही है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा, तभी देश का विकास सम्भव हो सकेगा। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्याें की सराहना की।
पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी लोग ही वादा पूरा करते हैं। उत्तर प्रदेश के समक्ष कई चुनौतियां हैं। देश की सर्वाधिक आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है। सरकार चलाना और सबको संतुष्ट करना भी एक चुनौती है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अच्छा कार्य किया है। विकास के मामलेे में आजमगढ़ आज प्रथम स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More