27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने बेनेट यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में गे्रटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। निजी क्षेत्र की यह यूनिवर्सिटी टाइम्स आॅफ इंडिया समूह द्वारा स्थापित की गयी है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिकार्ड 16 महीने में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए टाइम्स ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री विनीत जैन को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय सम्भवतः दुनिया में सबसे कम समय में बनने वाले विश्वविद्यालयों में से एक हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस संस्था के निर्माण से उन्हें बहुत खुशी हुई है क्योंकि टाइम्स ग्रुप ने विश्वविद्यालय के निर्माण के समय इस ग्रुप ने उ0प्र0 राज्य से अपने पुराने सम्बन्धों को याद रखा। अपनी जड़ों को याद रखने वाले समाज मेें अच्छे और महान कहे जाते हंै। टाइम्स ग्रुप देश में जहां चाहते वहां इस संस्था का निर्माण कर सकते थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के तेजी से निर्माण में सहयोग के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों को भी बधाई दी।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में राज्य सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही, निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। समाजवादी सरकार ने जनपद इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर में 02 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन शुरू किया है। जनपद बलिया में भी पहले समाजवादी प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का फैसला लिया गया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 14 राज्य विश्वविद्यालय तथा निजी क्षेत्र के 24 विश्वविद्यालय स्थापित हैं। इनके अलावा, 05 नए विश्वविद्यालयों की भी स्थापना की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि हमारे नौजवान न केवल अच्छी शिक्षा हासिल करें, बल्कि विज्ञान और तकनीकी के मामले में किसी से पीछे न रहें। इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य के तेजी से विकास के लिए उच्च शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सर्व सुलभ बनाना जरूरी है। इसलिए इसके विस्तार के साथ-साथ उच्च शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार भी लाना होगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि देश में कई अच्छे विश्वविद्यालय हैं। देश के प्राचीन विश्वविद्यालयों का आज भी अपना नाम व विशिष्ट स्थान है। लेकिन विदेशी शैक्षिक संस्थाओं को ज्यादा महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसके अन्दर क्या प्रतिभा है यह कहना मुश्किल है। ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब बहुत छोटी जगहों से आयी प्रतिभाओं ने बड़े बदलाव किये हैं तथा अपनी उपलब्धियों से नये आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने रियो ओलम्पिक में बेटियों द्वारा देश को पदक सूची में स्थान दिलाने की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि बेनेट विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपना खास स्थान बनायेगा और यहां पर शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र इस संस्थान पर गर्व महसूस कर सकेंगे।
श्री यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में लखनऊ को विकसित किया जा रहा है। यह क्षेत्र आई0टी0 के साथ-साथ भविष्य में मेडिकल का हब भी बनने जा रहा है। एचसीएल के अलावा यहां विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान एवं अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार जिस प्रकार निवेश के लिए प्रोत्साहन प्रदान कर रही है, इससे निश्चित रूप से राज्य को काफी लाभ होगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बनायी गई विभिन्न नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में निवेश में वृद्धि होगी और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में पूंजीनिवेश और व्यापारिक गतिविधियों का वातावरण बनाये जाने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जा रही है, जिसके फलस्वरूप कई सफल कंपनियों ने यहां पूंजी निवेश कर रही हैं। प्रदेश में कई घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों जैसे-एच0सी0एल0, विप्रो, टी0सी0एस0, सी0एस0सी0, बिरला साॅफ्ट, एक्सेंचर, सेपियन्ट, पाटनी, आई0बी0एम0 आदि द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आई0टी0, इलेक्ट्राॅनिक्स और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में शिक्षण का कार्य विश्वविद्यालयों, काॅलेजों सहित आई0टी0आई0 आदि में व्यापक स्तर पर हो रहा है।
श्री यादव ने कहा कि इस प्रदेश में आई0आई0टी0, आई0आई0एम0, ट्रिपल आई0टी0, आई0टी0-बी0एच0यू0 जैसे संस्थान भी अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश में कई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिसमें आई0टी0 सिटी, डेयरी प्लाण्ट, टेक्सटाइल पार्क, आई0टी0पार्क, मेगा लेदर क्लस्टर, मेगा फूड पार्क जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकार के प्रयासों के चलते प्रदेश में व्यापार और औद्योगिक विकास का वातावरण बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की जनसंख्या काफी अधिक है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अनेक देशों से भी अधिक है। इसके हिसाब से विकास एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहा है। नित नये तरीके की चीजें सामने आती हैं। ऐसे में समाजवादियों को लैपटाॅप जैसी आधुनिक और जरूरी चीज को झुनझुना कहने वालों से संघर्ष करना पड़ता है। समाजवादी सरकार प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में अनेक राज्य विश्वविद्यालय, मेडिकल काॅलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज सहित अन्य शैक्षिक संस्थान स्थापित किए गए हैं। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप एम0बी0बी0एस0 में 700 सीटों की बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ तथा नोएडा में मेट्रो रेल का निर्माण भी तेज गति से करा रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के पहल पर ही यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में बनाया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को राज्य सरकार को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप के एमडी श्री विनीत जैन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय टाइम्स समूह द्वारा पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यांे का तार्किक परिणाम है। उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्माण के सहयोग व उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्य सचिव श्री दीपक सिंघल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त देश के ग्रामीण इलाकों की सेवा के लिए तत्पर हों। यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ0 यजुलु मेदुरी ने विश्वविद्यालय के उद्देश्यों तथा कार्यकलापों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित विश्वविद्यालय की छात्राओं सुश्री सुरभि, सुश्री विधि व गे्रटर नोएडा से वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से सुश्री आयशा ने विश्वविद्यालय के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा किये।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बटन दबाकर बेनेट यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। श्री विनीत जैन ने टाइम्स ग्रुप की पुस्तकों का संग्रह मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी श्री विनीत जैन को स्मृति चिन्ह तथा पुस्तक ‘टीपू का अफसाना’ भेंट की। कार्यक्रम के अन्त में बेनेट यूनिवर्सिटी के सीईओ श्री श्रीजीत मिश्रा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, बेनेट विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More