34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हल्द्वानी के सीए के निवास पर हरियाणा पुलिस का छापा, खाली हाथ लौटें

उत्तराखंड

देहरादून: धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने वॉक वे मॉल के मालिक और शहर के बड़े व्यवसायी नीरज शारदा के घर और प्रतिष्ठान पर छापा मारा। हालांकि, उनके नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस लौट गई। हरियाणा पुलिस नीरज शारदा, उनकी पत्नी रेनू, बेटे मोहक और बेटी मंगला के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची थी।

हरियाणा के हिसार जिले के शहर थाने के उपनिरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमाल हसन को बताया कि उनके पास सीजेएम की ओर से जारी गैर जमानती वारंट हैं। इसमें नीरज शारदा, मंगला शारदा, रेनू और मोहक शारदा के नाम हैं। इनके खिलाफ नीरज के पार्टनर शशि लोहिया ने धारा 420, 467, 468, 471 का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि नामजद लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिनेमा हॉल की संपत्ति हड़पी है।

वादी के अनुसार वॉक वे स्थित सन सिनेमा के डायरेक्टर शशि लोहिया हैं। उनके सहयोगी के तौर पर सुनील गोयल हैं। दोनों ने दो सिनेमा हॉलों का संचालन करने के लिए 20 वर्ष का इकरारनामा 2014 में शारदा ग्रुप के साथ किया था। सिनेमा हॉलों का संचालन 15 जनवरी 2015 को शुरू हुआ था। कुछ दिनों बाद शारदा ग्रुप और सन सिनेमा के मालिकों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस मामले की जांच एसआईटी हल्द्वानी ने की थी।

काठगोदाम थानाध्यक्ष वारंट तामील कराने के  लिए हरियाणा पुलिस के साथ वॉक वे मॉल गए। यहां उन्होंने मैनेजर जगदीश पंत और कर्मचारियों से पूछताछ की। यहां आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस फोर्स नीरज के घर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर पर नामजद लोग मौजूद नहीं थे। नीरज शारदा की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गए हैं। नीरज का बेटा विदेश गया है। हरियाणा पुलिस नामजद आरोपियों को हिसार न्यायालय में पेश करने का निर्देश देकर वापस चली गई। अमर उजाला

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More