26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ग्रेटर नोएडा: पुलिस कार्यवाही में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्धनगर: थाना ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सिरसा गोल चक्कर पर मोटर साईकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा एक अभि0 मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
उक्त सम्बन्ध में थाना ग्रेटर नोएडा पर मु0अ0स0 140 व 141/18 धारा 307 भादवि पु0म0 व  41/102 सीआरपीसी व 25/27 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किये गये है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व विभिन्न जनपदों में कुल 13 अभियोग पंजीकृत हैं। पूर्व में वर्ष 2016 में स्पेशल सेल दिल्ली लोधी रोड ने छोटा शकील से स्वामी चक्रपाणी की हत्या की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.मनीष कुमार निवासी चिपियाना बुर्जुग थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी
1. एक मो0सा0
2. एक तमंचा 315 बोर
3. 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0स0 140/18 धारा 307 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0स0 141/18 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0स0 891/17 धारा 392/411 भादवि थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0स0 893/17 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0स0 894/17 धारा 411/414 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर।
6. मु0अ0स0 187/18 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर।
7. मु0अ0स0 1473/14 धारा 379 भादवि थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद।
8. मु0अ0स0 1509/16 धारा 379/411 भादवि थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद।
9. मु0अ0स0 1670/16 धारा 379/411 भादवि थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद।
10.मु0अ0स0 625/16 धारा 379/411/414/420 भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।
11.मु0अ0स0 623/16 धारा 25/4 आम्र्स एक्ट थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।
12.मु0अ0स0 15/17 धारा 110 सीआरपीसी थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।
13.मु0अ0स0 33/16 धारा 120बी भादवि व 25 आम्र्स एक्ट स्पेशल सैल दिल्ली।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More