41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

किसानों को अनुदान पर बीजों वितरण का कार्यक्रम जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2015-16 में किसानों को 63.10 लाख कु0 उन्नत प्रमाणित बीज वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें खरीफ में 11.10 लाख कुन्तल तथा रबी में 52.10 लाख कु0 बीज वितरण करना शामिल है।      कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा प्रमाणित बीजों के लिए 81 करोड़ रूपये तथा संकर बीजों के लिए 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था अनुदान के लिए की गई है। वर्ष 2014-15 में  50.87 लाख कु0 उन्नत प्रमाणित बीजों का वितरण किया गया, जिसमें खरीफ में 9.98 लाख कु0 तथा रबी में 40.89 लाख कु0 बीजों का वितरण शामिल है।
कृषि उत्पादन में संकर बीजों के प्रयोग को बढावा देने का कार्यक्रम अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। किसानों को संकर बीजों में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा के संकर बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। किसानों को अधिकाधिक गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता कराने के लिए सभी जनपदों में 13-13 चिन्हित किसान विकास खण्डों पर संकर बीज वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More