36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत सरकार ने अभी तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन (टीकों) की 16.69 करोड़ से अधिक खुराक निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं

देश-विदेश

भारत सरकार “सम्पूर्ण सरकार” सोच के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का  सहयोग लेकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है I टीकाकरण (वैक्सीनेशन) इस महामारी के नियंत्रण एवं प्रबन्धन भारत सरकार की उस पांच सूत्रीय रणनीति का एक अभिन्न अंग है जिसमें परीक्षण, पता लगाना, उपचार एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैं।

01 मई 2021 से कोविड-19 टीकाकरण की उदारीकृत एवं त्वरित चरण 3 रणनीति का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। नए पात्र जनसंख्या समूहों के पंजीकरण का कार्य पिछले महीने की 28 (28 अप्रैल) से शुरू हो गया है। सम्भावित लाभार्थी सीधे CoWIN (सीओडब्ल्यूआईएन) पोर्टल (cowin.gov.in) अथवा आरोग्य सेतु एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की लगभग 16.69 करोड़ (16 करोड़ 69 लाख 97 हजार 410) खुराकें निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं। इसमें से आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अपव्यय सहित कुल खपत 15 करोड़ 94 लाख 75 हजार 507 खुराकों का उपयोग हुआ है I

जनता को टीका लगाए जाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी  75 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं I

साथ ही, आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को  इसके अतिरिक्त 48 लाख से अधिक (48 लाख 41 हजार 670)  खुराक और मिल जाएंगी I

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CSG7.jpg

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027C23.jpg

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003KJD4.jpg

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EQN9.jpg

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WG6A.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More