42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सोने के सिक्के निकलने से मची लूट

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ के कस्बा क्षेत्र के गांव सलगवां में शुक्रवार को पोखर की खुदाई के दौरान मटके में सिक्के निकलने से मजदूरों व ग्रामीणों में हलचल मच गई। सोने के सिक्के के चक्कर में तांबे के सिक्कों को कुछ लोग लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में एसडीएम को सूचित कर दिया गया है। अब इन सिक्कों को पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा।

गांव सलगवां में पुरानी पोखर की मनरेगा के तहत मजदूरों से खुदाई कराई जा रही है। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे पोखर की खुदाई करते समय एक मजदूर का फावड़ा मिट्टी के बर्तन से टकरा गया, जिसे देख मजदूर ने अन्य मजदूरों को इसकी जानकारी दी। सभी मजदूर काम छोड़ वहां आ गए। मटके में सिक्कों को देखकर मजदूरों की आंखें फटी की फटी रह गईं। हड़बडी में मजदूरों ने सिक्के सोने के समझ लिए। इसके चलते सिक्कों को लूटने की होड़ मच गई। यह खबर जब गांव तक पहुंची तो ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों की जांच की। पुलिस ने बताया कि खुदाई में निकले सिक्के तांबे के हैं। पुलिस को कुछ 26 सिक्के मिले हैं। मामले की जानकारी उपलिाधिकारी को दे दी है। उन्होंने बताया कि सिक्कों की लिखाई देख कर लगता है कि ये बहुत पुराने समय के हैं। इन सिक्कों को पुरातत्व विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

पोखर की खुदाई में निकले तांबे सिक्कों में सोने-चांदी के सिक्के होने की भी खूब चर्चा रही। ग्रामीणों में चर्चा थी कि मटके में तांबे सिक्कों के साथ कुछ सिक्के सोने-चांदी के भी थे। लूट के बाद लोगों ने तांबे वाले सिक्के लौटा दिए हैं, लेकिन सोने-चांदी के सिक्के वापस नहीं किए हैं।

साभार हिन्दुस्तान

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More