होली के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की: राजबब्बर सांसद

लखनऊ: होली के पावन पर्व के अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हम सभी को समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button