gaon ki jameen ka naksha kaise nikale : गांव की जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालें, खसरा नंबर, मौजा समेत फोन में मिलेगी सारी जानकारी

gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale : गांव की जमीन अब ऑनलाइन रजिस्टर्ड है। किसी भी किसान भाई या गांव के किसी अन्य व्यक्ति को अपनी जमीन की जानकारी जैसे खाता नंबर, खसरा नंबर, मौजा नंबर आदि के लिए कहीं कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। यह सब आप घर बैठें ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप समय-समय पर अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गांव की जमीन का नक्शा प्राप्त करके आप देख सकते हैं कि साइड वाली जमीन किसके नाम है। कौन सी जमीन कब से किसके नाम है। कहीं, किसी ने आपकी जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं कर लिया है। 

gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale  

गांव की जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे निकालें? गांव की जमीन में आपको देखना है अपना खसरा नंबर, मौजा, इंतकाल। यह सारी जानकारी आप अपने मोबाइल फोन में ऑनलाइन निकाल सकते हैं। गांव की जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आपको जमीन का सारा सरकारी रिकॉर्ड कुछ आसान तरीकों से पता चल जाएगा। 

क्या जरूरत है gaon ki jameen ka naksha nikalne ki
गांव की जमीन का नक्शा निकालने की जरूरत क्या है। बता दें कि गांव की जमीन का नक्शा बहुत चीजों में काम आता है। किसी को लोन लेना है, किसी को अपनी पैतृक जमीन का बंटवारा करना है। किसी को अपनी जमीन की एक्च्यूएल स्थिति देखनी है। ऐसे में गांव के जमीन के नक्शे की आवश्यकता पड़ती है। पहले किसानों व ग्रामीणों को gaon ki jameen ka naksha निकलवाने के लिए दफ्तर जाना पड़ता था। परंतु, अब आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप gaon ki jameen ka naksha online निकलवा सकते हैं। 

overview of article Apne Gaon Ki Jameen Ka Naksha Online Kaise Nikale 

Article Tital Apne Gaon Ki Jameen Ka Naksha Kaise Nikale
Service Online map of village land
How to Apply Online
कौनसी जानकारी है जरूरी State, District, Tehsil, village, khasra no.
जमीन कैसे जांचें जमीन का खाता नंबर, जमीन का खसरा नंबर
कैसे करें नक्शा डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी भरकर
क्यों है जरूरी जमीन की मौजूदा सरकारी स्थिति जानने के लिए
वेबसाइट Click Here 
हमारी वेबसाइट Click Here 

     
      

हर राज्य में अलग होता है Apne Gaon Ki Jameen Ka Naksha Online देखने का तरीका 

अपने गांव के जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो यह हर राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध मिलता है, लेकिन हर राज्य के लिए यह तरीका अलग होता है। किसी राज्य में भू नक्शा पोर्टल पर यह मिलेगा है तो किसी राज्य में राज्यसभा विभाग की वेबसाइट पर यह जानकारी मिलती है। ऑनलाइन नक्शा देखने के लिए आपको पहले पता करना होगा कि जमीन किस राज्य की है। किस जिले की है और किस तहसील के अंदर आती है। खसरा नंबर क्या है। इससे संबंधित जानकारी आप सरकारी पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale

अगर आप बिहार में रहते हैं तो इस लेख में आपको बिहार के बारे में जानकारी मिलेगी। बिहार सरकार की तरफ से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर नक्शा सेवाओं को आप यहां ऑनलाइन देख सकते हैं। बताते चलें कि सेवाओं में आपको जिला तहसील, मौजा नंबर और प्लॉट से संबंधित जानकारी, सेलेक्ट करनी होगी। दूसरे राज्यों में भी आप अपने भू अभिलेख पोर्टल पर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको प्रमाणित सरकारी नक्शा प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको राजस्व कार्यालय ही जाना होगा। वैसे आप ऑनलाइन नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन प्रमाणित करने के लिए आपको कार्यालय ही विजिट करना होगा। 

gaon ki jameen ka naksha kaise nikale : गांव की जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालें, खसरा नंबर, मौजा समेत फोन में मिलेगी सारी जानकारी
gaon ki jameen ka naksha kaise nikale : गांव की जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालें, खसरा नंबर, मौजा समेत फोन में मिलेगी सारी जानकारी

Apne Gaon Ki Jameen Ka Naksha Online निकालने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप अपने गांव का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं, इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों का पता होना जरूरी है। इसमें राज्य का नाम पता होना चाहिए जो सबसे पहले कॉलम में चुना जाएगा। उसके बाद जिले का नाम, उसके बाद अपनी तहसील से संबंधित जानकारी पता होना चाहिए। आपको गांव व अपने प्लॉट नंबर की भी जानकारी देनी होगी। उसके बाद खसरा नंबर साथ में मोबाइल नंबर और इंटरनेट की भी आवश्यकता है। आपको बताते चलें कि खाता व खसरा नंबर मालूम नहीं है तो आप अपने भूमि के रिकॉर्ड को पोर्टल पर उपलब्ध जमाबंदी या जमीन के रिकॉर्ड की सुविधा से देख सकते हैं। 

मोबाइल फोन से कैसे निकालें gaon ki jameen ka naksha online? 

अगर आप मोबाइल फोन से अपने गांव की जमीन का नक्शा निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन साइट पर विजिट करना होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप-

 
Step 1 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale
ऑनलाइन नक्शा निकालने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.bihar.gov.in खोलें, जहां पर आप अपने मोबाइल इंटरनेट ब्राउजर में जाकर भू नक्शा सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। बिहार की जमीन से संबंधित जानकारी के लिए बिहार सरकार की राजस्व एवं भूमि सुधार जमीन के पोर्टल पर जा सकते हैं। अनजान वेबसाइट पर जाकर आप अपने किसी भी निजी दस्तावेज की जानकारी ना डालें। 

Step2 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale
 

आप वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य की जानकारी को चुने फिर अपने जिले को चुनें। 

Step 3 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale

अगला आप अपने गांव या मौजा का नाम चुनें। आप गलत गांव को चुनते हैं तो दूसरे क्षेत्र का नक्शा दिखाई देगा, इसलिए अपने गांव का ही नाम देखें। 

Step 4 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale
 

आप वेबसाइट पर जाकर पूरे गांव का नक्शा देख सकते हैं। उसे खोलें, कुछ पोर्टल पर खेतों या प्लाट की सीमाएं अलग-अलग खानों के रूप में दिखाई देगी। आप नक्शे को बड़ा करके अपने गांव की जमीन की स्थिति को देख सकते हैं। आप सीधे पूरे गांव का नक्शा नहीं देख सकते, वहां उपलब्ध प्लॉट खोजने व नक्शा देखने के लिए दूसरे विकल्पों पर जाना होगा। 

Step 5 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale
 

आप जब वेबसाइट खोलने हैं तो वहां पर आपको खाता या खसरा नंबर भी डालना होगा। जमीन का खसरा नंबर डालकर या फिर प्लॉट नंबर डालकर आप अपने प्लॉट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

Step 6 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale
 

यहां आप अपनी जमीन का नक्शा स्क्रीन पर देखेंगे। आप इसको जून इन और जूम आउट भी कर सकते हैं और अपनी जमीन की सीमा या क्षेत्रफल की जानकारी यहां से देख सकते हैं। 

Step 7 gaon ki jameen ka naksha online kaise nikale
 

आप इसी वेबसाइट से अपने नक्शे को डाउनलोड या फिर प्रिंट भी कर सकते हैं। आप वेबसाइट पर इसको पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि आपको प्रमाणित कॉपी लेने के लिए कार्यालय ही जाना होगा। 

gaon ki jameen ka naksha online kaise PDF Download कैसे करें 
 

अब सवाल उठता है कि आपने वेबसाइट खोल ली है और आपको अपने गांव की जमीन का नक्शा पीडीएफ में डाउनलोड करना है तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप हैं। सबसे पहले आप संबंधित सरकारी पोर्टल पर जाकर गांव की जमीन का नक्शा खोलेंगे। बाद में आप वेबसाइट पर ऑप्शन देख सकते हैं, जहां पीडीएफ डाउनलोड, प्रिंट मैप और मैप कॉपी जैसे कई विकल्प मिलेंगे। पीडीएफ डाउनलोड (PDF Gaon ka Naksha) करने का विकल्प मिलता है तो वहां पर क्लिक करें और मोबाइल में आपका पीडीएफ सेव हो जाएगा। उसके बाद आप वेबसाइट पर अन्य तरीके से भी पीडीएफ बना सकते हैं। आप प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं और प्रिंट से आप पीडीएफ के रूप में सेव कर सकते हैं, लेकिन यह तरीका तभी काम करेगा जब वेबसाइट और ब्राउजर उस पेज को सही तरीके से प्रिंट करने की अनुमति दें। मोबाइल में से लिया गया नक्शा जरूरी नहीं है कि प्रमाणित और सरकारी दस्तावेज हो। इसके लिए जमीन की रजिस्ट्री, बैंक व न्यायालय से जुड़े संबंधित कागजात चाहिए। आपको यह आपके जिले के सरकारी विभाग में कार्यालय जाकर ही लेना होगा।

बिहार में अपने गांव की जमीन का नक्शा देखने का तरीका (Bihar me gaon ki Jameen ka naksha kaise nikale)
 

अगर आप बिहार के निवासी हैं तो आप ऊपर दिए गए स्टेप्स के हिसाब से अपने गांव की जमीन का नक्शा देख सकते हैं। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर उपलब्ध रिकार्ड व नक्शा सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित सेवा तक पहुंचाने का तरीका पता किया जा सकता है। बिहार में जमीन की जानकारी खोजने समय आपको उपरोक्त जानकारी अवश्य पता होना चाहिए, जिसमें आपको जिला, आपकी तहसील, आपका गांव और जमीन का प्लॉट नंबर पता हो। जमीन रिकॉर्ड देखने के लिए आप अलग-अलग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप वेबसाइट पर जमीन का मालिकाना रिकार्ड देख सकते हैं। साथ में जमाबंदी में संबंधित व रिकॉर्ड भी जांच सकते हैं। इतना ही नहीं आप प्लॉट की आकृति भी देख सकते हैं। ऑनलाइन नक्शा नहीं मिलता है तो आप संबंधित राज्य विभाग में विजिट कर सकते हैं। 

अगर ऑनलाइन जमीन का नक्शा ना निकले तो क्या करें! 
 

अगर आप वेबसाइट खोलकर ऑनलाइन जमीन का नक्शा डाउनलोड करने में असमर्थ रहते हैं तो सबसे पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन दोबारा जांच लें। साथ में यह देखे ले कि आप आधिकारिक वेबसाइट पर गए हैं या नहीं। अपने गांव और प्लॉट नंबर की स्थिति को दोबारा से चेक करें। मोबाइल में वेबसाइट ठीक से खुली है या ब्राउजर डेक्सटॉप साइट विकल्प है तो वहां जाकर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं। कई बार वेबसाइट का सर्वर ठप होता है इस कारण भी परेशानी होती है। ऐसे में कुछ समय बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं। अगर आपकी जमीन का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है तो आप राजस्व कार्यालय से संपर्क करें। 

क्या होते हैं जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के फायदे

  1.   अपनी जमीन पर लोन लेना चाहते हैं तो यह काम आ सकता है।
  2.  अन्य कामकाज से जानना चाहते हैं कि आपके पास जमीन का कितना हिस्सा है और उसका नक्शा क्या है उसकी सीमाएं कितनी है तो आपके कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
  3.  वहीं कई बार ग्रामीण इलाकों में भूमि विवाद के मामले देखने को मिलते हैं, इन विवादों को सुलझाने के लिए आप ऑनलाइन अपनी जमीन का नक्शा देखकर चेक कर सकते हैं। 

gaon ki Jameen ka naksha nikalne ke कुछ महत्वपूर्ण लिंक
 

सरकारी सेवा आधिकारिक लिंक
बिहार भू-नक्शा पोर्टल Click Here
बिहार भूमि विभाग Click Here
बिहार भूमि रिकॉर्ड Click Here

 

जमीन के नक्शे से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ

  • अपने गांव की जमीन का नक्शा मोबाइल में किस प्रकार से निकालें? 

अगर आपको अपने गांव की जमीन का नक्शा निकालना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर आपको संबंधित जानकारी भरनी होगी।

 

  • क्या घर बैठे पूरे गांव की जमीन का नक्शा देखा जा सकता है? 

हां, कई वेबसाइट ऐसी हैं, जहां पर घर बैठे पूरे गांव की जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस पोर्टल पर रहे हैं। कई राज्यों में आधिकारिक पोर्टल पर पूरी जमीन का नक्शा नहीं मिलेगा। 

  • बिहार में जमीन नक्शा देखने के लिए क्या करें? 

बिहार में जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको आधिकारिक भू नक्शा वेबसाइट bhunaksha.bihar.gov.in  पर जाना होगा। यहां उपलब्ध विकल्प के हिसाब से आप अपने गांव की जमीन का नक्शा देख सकते हैं। 

  • क्या जमीन का नक्शा निकालने के लिए पैसे देने पड़ेंगे? 

ऑनलाइन जमीन का नक्शा निकालने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। हालांकि, संबंधित विभाग की हर राज्य में अलग फीस होती है, जहां आपको कागज पर नक्शा लेने के लिए शुल्क देना पड़ सकता है। 

  • जमीन का खसरा और खाता नंबर क्या होता है? 

यह एक जमीन की पहचान होती है जो एक यूनिक नंबर होता है। किसी भी खास खेत या प्लाट के लिए आप नक्शा देख सकते हैं जो सही नंबर और जमीन खोजने में मदद कर सकता है।

 

  • खसरा नंबर ना होने पर क्या मिल जाएगा जमीन का नक्शा? 

अगर आप संबंधित वेबसाइट खोज रहे हैं और मौजा के नक्शे को सीधा देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग-अलग विकल्प पर जाना होगा और अलग-अलग खसरा नंबर देखने होंगे, लेकिन फिर भी आपको अपनी जमीन का पता करने के लिए अपना खसरा नंबर याद होना जरूरी है। 

  • क्या फोन में से हो सकता है जमीन का नक्शा डाउनलोड? 

अपनी जमीन के नक्शे को पीडीएफ के रूप में फोन में सेव कर सकते हैं। इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। 

  • क्या ऑनलाइन नक्शा होता है प्रमाणित? 

वैसे तो ऑनलाइन जानकारी ज्यादातर सही मिलती है, लेकिन इसको प्रमाणित नहीं माना जाता। प्रमाणित नक्शे के लिए आपको राजस्व विभाग के कार्यालय जाना होगा।

 

  • ऑनलाइन नक्शे से आप जमीन की सीमा तय कर सकते हैं? 

हां आप ऑनलाइन नक्शे से अपनी जमीन की सीमा तय कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पड़ोसी या अन्य के साथ जमीन का विवाद है तो आपको कार्यालय से स्थापित नक्शा ही लेना चाहिए। 

  • जमीन के नक्शे से मलिकाना हक लगता है पता? 

नहीं, केवल जमीन का नक्शा मालिकाना हक साबित नहीं करता। इसके लिए आपको जमाबंदी, रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज होने चाहिए। 

Apne Gaon Ki Jameen Ka Naksha Online का निष्कर्ष

इस लेख में आप लोगों ने समझा है कि जमीन का नक्शा आप कैसे ऑनलाइन निकाल सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप आपको बताया गया है, जिसके लिए सबसे पहले आपको आपका खसरा नंबर, गांव का नाम, तहसील और आधिकारिक वेबसाइट का पता होना जरूरी है। इन्हीं के आधार पर आप मोबाइल में अपने गांव की जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आप hrbreakingnews.com पर विजिट कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button