गुरूग्राम-फरीदाबाद और नोएडा के बीच सफर होगा आसान, मेट्रो के 15 और रैपिड रेल के बनेंगे 7 स्टेशन

HR Breaking News (Namo Bharat Corridor ) : दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद और नोएडा के बीच नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor news) विकसित करने की योजना आगे बढ़ रही है। प्रस्तावित नेटवर्क से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरी क्षेत्र के बीच आवागमन आसान बनाने की तैयारी है। राज्य सरकारों की सहमति के बाद अब इस परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया तेज हो सकती है। कॉरिडोर (    Namo Bharat Rapid Rail Corridor) बनने से सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने, रोजाना सफर करने वाली यात्रियों को तेज परिवहन सुविधा देने में मदद मिलेगी। 

20-40 मिनट में सफर होगा पूरा

फिलहाल गुरुग्राम से नोएडा फरीदाबाद के बीच सड़क से यात्रा करने में यातायात के दबाव के अनुसार डेढ़ से ढा ई घंटे तक लग जाते हैं। प्रस्तावित नमों भारत सेवा शुरू होने पर यह समय घटकर करीब 20 से 40 मिनट रह सकता है। इससे यात्रियों की समय की बचत होगी।  

64 किलोमीटर लंबा होगा कॉरिडोर 

प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 64 किलोमीटर रखी गई है। इसमें लगभग 52 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और 12 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में होगा। योजना के तहत 7 रैपिड रेल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव इसके साथ स्थानीय यात्रियों को सुविधा के लिए मेट्रो नेटवर्क को भी जोड़ा जाएगा। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के साथ आसपास के सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में आने जाने वालों को भी फायदा मिल सकता है। 

जानकारी के अनुसार नेटवर्क का उद्देश्य गुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सीधा संपर्क मजबूत करना है योजना में गुरुग्राम और फरीदाबाद के हिस्से में एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो संचालन की व्यवस्था का प्रस्ताव भी शामिल है 

ये रहेंगे गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत  के स्टेशन

गुरूग्राम से प्रस्तावित रूट में गुरुग्राम (Gurugram-Faridabad-Noida Namo Bharat stations) के गुरुग्राम में इफ्को चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, वजीराबाद सेक्टर-52,  सेक्टर-57, सेक्टर-61, ग्वाल पहाड़ी, फरीदाबाद में हनुमान मंदिर, बड़खल एन्क्लेव, सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक, सेक्टर 85-86, सेक्टर 87-88, नोएडा सेक्टर 168-142 बेल्ट,सूरजपुर जंक्शन (ग्रेटर नोएडा)को इंटरचेंज के रूप में विकसित करने की योजना है। जहां से गुरुग्राम फरीदाबाद कॉरिडोर गाजियाबाद जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले नेटवर्क को जोड़ने की संभावना है।

दोंनों एयरपोर्ट के बीच का सफर होगा आसान

कॉरिडोर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और जेवर से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच बेहतर परिवहन संपर्क  की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। प्रस्तावित कनेक्टिविटी से दोनों एयरपोर्ट के बीच यात्रा का समय कम करने में मदद मिल सकती है। इससे हवाई यात्रियों के अलावा एनसीआर में काम करने वाले लोगों और कारोबारीयों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। 

हाइवे और एकस्प्रेसवे से मिलेगी कनेक्टीविटी 

नमो भारत कॉरिडोर को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड एफएनजी एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव है। गुरुग्राम का इफको चौक स्टेशन एनएच-48 के नजदीक होने से हाईवे के आसपास के इलाकों की यात्रियों को रेल नेटवर्क तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी कॉरिडोर उपयोगी साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button