42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया जायेगा: अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर कल पूरे प्रदेश में ड्राई रन चलाने के बाद अब ड्राई रन का फाइनल अभियान 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा, जिससे किसी प्रकार की कमी को पहले से ही दूर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आवश्यक है कि सभी लोग सावधानी बरतें, मास्क का निरन्तर उपयोग करें, हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचंे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने 15 करोड़ से अधिक परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 02 करोड़ 46 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किये जा चुके हैं।
श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। इसके साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बैंकों से समन्वय किया जा रहा है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक लगभग 6.90 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को 20,872 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 14 मई के पश्चात अब तक लगभग 11.20 लाख से अधिक एमएसएमई इकाईयों को बैंकों द्वारा वित्त पोषित किया गया है जिससे लगभग 27 लाख लोगों को प्रदेश में रोजगार के अवसर मिले हैं।
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज लखनऊ में किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ किया। किसान कल्याण मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया जायेगा। जिसमें प्रथम चरण में आज 06 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों, 13 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया जायेगा। किसान कल्याण मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा तथा उनको लाभान्वित भी कराया जायेगा। किसान कल्याण मिशन में किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसान भाईयों कों अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में किसानों को नई खेती नये प्रकार के आय के संसाधन हेतु प्रेरित करते हुए कृषि के उन्नत किस्मों से कृषि की उन्नत तरीकों से विशेषज्ञों द्वारा अवगत भी कराया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक 539.31 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। अभी तक 89,44,713.10 कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रदेश सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो खरीददारी की जा रही है, वो समाप्त नहीं किया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने गाजियाबाद, मुरादनगर की घटना को संज्ञान लेते हुए ए0डी0जी0 से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच ई0ओ0डब्लू0 की एस0आई0टी0 से कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने बदांयू की घटना का भी प्रकरण संज्ञान में लेते हुए ए0डी0जी0 से रिपेार्ट मांगी है और निर्देशित किया है कि जो भी इस घटना के दोषी है उन्हें कड़ी सजा दिलायी जाए।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,46,924 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,47,41,829 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1067 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 11,939 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 4,666 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 3,44,868 लोग होम आइसोलेशन में है तथा 3,40,202 लोगों ने होम आइसोलेशन की अवधि को पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,245 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,69,959 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.55 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,81,154 क्षेत्रों में 5,03,064 टीम दिवस के माध्यम से 3,11,13,440 घरों के 15,12,80,463 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,705 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,54,742 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर कल पूरे प्रदेश में ड्राई रन चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद के 06 स्थानों पर जिनमें 03 शहरी क्षेत्र तथा 03 ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश के 1500 केन्द्रों पर ड्राई रन का फाइनल अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया जायेगा। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More