गढ़वाल विवि में पीएचड़ी में प्रवेश के 15 मार्च तक भरे जायेंगे फार्म

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की सत्र 2025-26 में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव अनीस-उज-जमान ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि गढवाल विवि में सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 1 मार्च से ऑनलाइन फार्म भरे जायेंगे। बताया कि 15 मार्च को आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जबकि साक्षात्कर की तिथि सम्बंधित विभागों द्वारा निर्धारित की जायेगी। उन्होने बताया कि प्रवेश सम्बंधित जानकारी गढ़वाल विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है। बताया कि गढ़वाल विवि ने 46 विभिन्न विषयों में पीएचडी हेतु आमंत्रण पत्र मांगे है। प्रवेश परीक्षा आवेदन हेतु ऑनलाइन लिंक hnbguadm.samarth.edu.in  पर लॉगिन कर भरे जा सकते है। बताया कि पीएचडी प्रवेश फार्म भरने की सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) छात्र-छात्राओं के लिए 700 रूपये। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 350 रुपये निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button