27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डाॅ. कलाम सच्चे भारतीय थे और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक शक्ति के रूप में स्थापित करने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभायी। डाॅ. कलाम ने नाभिकीय ऊर्जा के साथ-साथ भारत में स्वदेशी मिसाइलों के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया। श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री के रूप में उन्हें ‘मिसाइलमैन’ के नाम से मशहूर डाॅ. कलाम के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि डाॅ0 कलाम अत्यन्त धीर-गम्भीर व्यक्तित्व के मालिक थे और अपने विषय पर पूरी पकड़ रखते थे। वे ज्ञान का भण्डार थे। उनकी मृत्यु से देश की बहुत बड़ी क्षति हुई है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More