21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के निधन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने शोक व्यक्त किया

देश-विदेश

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के निधन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शोक व्यक्त किया है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि राष्ट्रपति श्री ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के निधन में देश से अपने अत्यधिक प्रिय राष्ट्रपति, प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, महान बुद्धिजीवी, एक महामना और दूरद्रष्टा नेता को खो दिया है। भारत ही नहीं पूरा विश्व उनका सम्मान करता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री होने के नाते मैं देश के पूरे वैज्ञानिक समुदाय के साथ उनकी कमी महसूस कर रहा हूं। उनके योगदान की वजह से हमें घरेलू स्तर पर मिसाइल प्रणाली बनाने और परमाणु क्षमता प्राप्त करने में मदद मिली। पूरा देश आज उन्हें पूरे सम्मान के साथ याद कर रहा है। भारत की युवा और छात्रवर्ग हमेशा उन्हें याद करेगा क्योंकि वे उनके लिए पितातुल्य थे, जिन्होंने देश के युवाओं और छात्रों को बेहतर मानव बनने की प्रेरणा दी और समाज, राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर किया। मैं देश के वैज्ञानिकों के साथ परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय पूर्व राष्ट्रपति को एक महान वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक द्रष्टा और विज्ञान-मित्र होने के नाते याद रखेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More