37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

संविधान का निर्माण- ई-फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

देश-विदेश

भारत की आजादी के 75 साल के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं पर पूरे वर्ष के लिए ई-फोटो प्रदर्शनियों की एक श्रृंखला शुरू कर रहा है। इनमें से पहली ई-फोटो प्रदर्शनी ‘संविधान का निर्माण’ पर है। इस वर्चुअल प्रदर्शनी का उद्घाटन आज नई दिल्ली में किया गया।

इस ई-फोटो प्रदर्शनी में संविधान के निर्माण को दर्शाया गया है जिसके साथ-साथ लगभग 30 दुर्लभ चित्र भी प्रस्‍तुत किए गए हैं। इसमें अनेक वीडियो एवं भाषणों के लिंक भी हैं जो आकाशवाणी के अभिलेखागार और फिल्म प्रभाग से लिए गए हैं। इस ई-फोटो प्रदर्शनी में संविधान सभा के गठन से लेकर संविधान को अपनाने और आखिर में भारत के प्रथम गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने तक की पूरी यात्रा को बखूबी दर्शाया गया है।

 यह प्रदर्शनी https://constitution-of-india.in/  पर उपलब्ध है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001T93U.jpg

ई-फोटो प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएं

ई-फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत भारतीय संसद, जो देश के संविधान का प्रतिनिधित्व करती है, और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, जिन्हें संविधान के निर्माण में अपार योगदान देने के कारण ‘संविधान के जनक’ के रूप में जाना जाता है, की फोटो से होती है।

संविधान सभा का गठन (6 दिसंबर1946) और संविधान सभा की पहली बैठक (9 दिसंबर, 1946)- संविधान सभा, जो जनसाधारण द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों का एक निकाय है और जो संविधान का मसौदा तैयार करने या अपनाने के उद्देश्य से इकट्ठे हुए थे, की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद को अध्‍यक्ष नियुक्त किया गया (11 दिसंबर, 1946)– डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान सेनानी, वकील, विद्वान थे और जो वर्ष 1950 में भारत के पहले राष्ट्रपति बने, संविधान सभा के पहले अध्यक्ष चुने गए।

उद्देश्य प्रस्‍ताव‘ को प्रस्‍तुत करना और अनुमोदन (13 दिसंबर1946)– ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ 13 दिसंबर, 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्‍तुत किया गया था जिसने संविधान के निर्माण के लिए सटीक दर्शन एवं मार्गदर्शक सिद्धांत प्रदान किए और बाद में ‘भारत के संविधान की प्रस्तावना’ का रूप ले लिया।

राष्ट्रीय ध्वज अपनाया गया (22 जुलाई, 1947)–  भारत के राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था, और यह 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रभुत्‍व का आधिकारिक ध्वज बन गया। भारतीय ध्वज में ये शामिल हैं- तिरंगा अर्थात, केसरिया, सफेद और हरा रंग; अशोक चक्र, जो 24 तीलियों वाला पहिया है; और जिसके केंद्र में गहरा नीला रंग है।

स्वतंत्र भारत (15 अगस्त, 1947) – इसी दिन ब्रिटिश साम्राज्य की सत्ता भारत को सौंपी गई, यह अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के व्‍यापक सहयोग से संभव हो पाया जिनके प्रयासों ने भारत की आजादी को एक वास्तविकता बना दिया। .

मसौदा समिति (29 अगस्त, 1947) – संविधान का मसौदा विभिन्न जातियों, क्षेत्रों, धर्मों, इत्‍यादि के 299 प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किया गया था जिनमें महिला व पुरुष दोनों ही शामिल थे। मसौदा समिति और उसके सदस्य भारतीय संविधान के निर्माण में इस समिति के विभिन्‍न चरणों और संविधान सभा के विचार-विमर्श के दौरान काफी प्रभाव रखते थे।

भारत का संविधान पारित किया गया और अपनाया गया (26 नवंबर, 1949)– इस दिन को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जाना जाता है। भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। यह संविधान सभा 26 जनवरी, 1950 को प्रभावी हुई।

संविधान सभा की अंतिम बैठक (24 जनवरी, 1950) – संविधान सभा की अंतिम बैठक। ‘भारत का संविधान’ (395 अनुच्छेदों, 8 अनुसूची, 22 भागों के साथ) पर हस्ताक्षर किए गए और सभी ने इसे स्वीकार किया।

जब संविधान लागू हुआ (26 जनवरी, 1950)– संविधान ने देश के मौलिक शासी दस्तावेज के रूप में भारत सरकार अधिनियम 1935 का स्‍थान लिया और भारत का प्रभुत्‍व भारतीय गणराज्य बन गया।

पहला आम चुनाव (1951-52)- भारत में आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से लेकर 21 फरवरी 1952 तक के बीच हुए। ये अगस्त 1947 में देश की आजादी के बाद लोकसभा के पहले चुनाव थे। ये भारतीय संविधान के प्रावधानों के तहत कराए गए थे जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था।

ई-फोटो प्रदर्शनी में पाठकों की भागीदारी बढ़ाने और नागरिकों की ‘जन भागीदारी के जरिए जनांदोलन’ सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त परस्‍पर संवादात्‍मक/आकर्षक प्रश्नोत्तरी भी है जिसमें 10 प्रश्नों का एक सेट है।

यह ई-फोटो प्रदर्शनी हिंदी एवं अंग्रेजी और 11 अन्य भाषाओं (उड़िया, गुजराती, मराठी, असमिया, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, उर्दू) में उपलब्ध है।

इसके लिए लिंक एमआईबी, बीओसी, पीआईबी, डीडी, एआईआर और एमआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों एवं विभिन्न मंत्रालयों की अन्य वेबसाइटों पर उपलब्ध है। ये लिंक पीआईबी/आरओबी के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा स्थानीय विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, इनके संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी इनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों जैसे कि एफबी/ट्विटर/यूट्यूब चैनलों के माध्यम से भी इनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पाठकगण भी #AmritMahotsav का उपयोग करके इस विषय से संबंधित किसी भी उत्‍कृष्‍ट सामग्री को पोस्ट या शेयर कर सकते हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More