37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

फैशन डिजाइनर सुजाता को लीडरशिप अवार्ड, एक्ट्रेस सोहा अली खान ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

फैशन डिजाइनर सुजाता गुप्ता को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया लीडरशिप अवार्ड 2018 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। समारोह में उनको बेस्ट इंडियन एथनिक डिजाइनर इन उत्तर प्रदेश के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें अभिनेत्री सोहा अली खान ने दिया। इस कैटगिरी में सम्मान पाने वाली कानपुर की सुजाता यूपी की इकलौती डिजाइनर हैं।

वह भारतीय पारंपरिक कपड़ों को खास तौर पर डिजाइन करती हैं। सुजाता ने बताया कि पिछले माह बंगलूरू में इस अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें देशभर के 564 डिजाइनरों ने भाग लिया था। इनमें 64 डिजाइनरों को शार्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद उन्हें अलग-अलग कैटगिरी में अवार्ड दिए गए। मार्केट रिसर्च, डिजाइन आदि के आधार पर डिजाइनरों का चयन हुआ था। सुजाता की डिजाइन को समारोह में काफी पसंद किया गया।

घर से शुरू किया था काम
सुजाता बताती हैं कि फैशन डिजानिंग के क्षेत्र में हमेशा से उनकी रुचि रही है। इसी के चलते उन्होंने दस साल पहले स्वरूप नगर स्थित अपने घर से ही यह काम शुरू किया। उन्होंने एक ऑनलाइन साइट भी बनाई जिससे वह अपने डिजाइनर कपड़ों को बेचती थी। लोगों को उनके डिजाइन किए हुए कपड़े काफी पसंद आने लगे और धीरे- धीरे देश से लेकर विदेश तक उनका कारोबार चल पड़ा।

हॉन्ग कॉन्ग में लगाई प्रदर्शनी
अपने डिजाइनर कपड़ों की प्रदर्शनी सुजाता दो बार हॉन्ग कॉन्ग में लगा चुकी हैं। सन 2012 और 2016 में उनकी ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई थी। वह बताती हैं कि विदेशों में लोगों को भारतीय पारंपरिक डिजाइन व कपड़े खूब पसंद आते हैं। उनकी ओर से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों को इतनी पसंद आई कि आज भी वह स्पेशल ऑर्डर देकर कपड़े बनवाते हैं। सुजाता अपने इंडियन डिजाइनर कपड़े एक्सपोर्ट भी करती हैं। Amar ujala

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More