32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे: नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में ड्राई रन चलाया गया। इसके पूर्व जनपद लखनऊ के 06 स्थानों पर ड्राई रन चलाया गया था। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन करने में भारत सरकार के द्वारा जारी किये गये प्रोटोकाॅल का पालन किया जायेगा। भारत सरकार ने वैक्सीनेशन का जो क्रम तय किया है उसी क्रम में वैक्सीन लगायी जायेगी। वैक्सीन के क्रम को किसी भी प्रकार नहीं परिवर्तित जायेगा। कोविड वैक्सीन भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही चरणबद्ध तरीके से लोगों को लगायी जायेगी। मा0 मुख्यमंत्री जी आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी आज शाम 06.30 बजे कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के जनपद स्तर के प्रशासनिक, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेन्सिंग करेंगे।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम होने से हाॅटस्पाॅट और कन्टेनमेंट जोन में कमी आयी है। लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आवश्यक है कि सभी लोग सावधानी बरतें, मास्क का निरन्तर उपयोग करें, हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचंे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने 15 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 02 करोड़ 46 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत लोगों तक प्रदेश सरकार पहुंची है।
श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं उनकों भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र की जाय। उन्होंने बताया कि कल मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में मिशन रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष विभाग के नवचयनित 1065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये है। इसके साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बैंकों से समन्वय किया जा रहा है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक लगभग 6.90 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 14 मई के पश्चात अब तक लगभग 11.20 लाख से अधिक एमएसएमई इकाईयों को बैंकों द्वारा लगभग 32 हजार करोड़ रूपये के ऋण उपलब्ध कराये गये हैं और इसी प्रक्रिया से लगभग 27 लाख लोगों को प्रदेश में रोजगार के अवसर मिले हैं। पिछले वर्ष दिसम्बर, 2019 से इस वर्ष दिसम्बर, 2020 में प्रदेश सरकार को विभिन्न स्रोतों से राजस्व में 2500 करोड़ रूपये की बढ़ोत्तरी हुयी है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 06 जनवरी से किसान सम्मान मिशन चलाया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी लखनऊ स्थित बंथरा में किसान सम्मान मिशन का शुभारम्भ करेंगे। किसान सम्मान मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया जायेगा। किसान सम्मान मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा तथा उनको लाभान्वित भी कराया जायेगा। किसान सम्मान मिशन में किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसान भाईयों कों अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में किसानों को नई खेती नये प्रकार के आय के संसाधन हेतु प्रेरित करते हुए कृषि के उन्नत किस्मों से कृषि की उन्नत तरीकों से विशेषज्ञों द्वारा अवगत भी कराया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक 531.36 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। अभी तक 8,74,222.20 कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के द्वारा किसानों को 2.50 लाख करोड़ रूपये की धनराशि उनके खाते में स्थानान्तरित की है। जिसमें 36 हजार करोड़ रूपये की कर्ज माफी, 60 हजार करोड़ रूपये धान व गेहूॅ खरीद, 28 हजार करोड़ रूपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना तथा 1,15,000 करोड़ रूपये गन्ने का भुगतान किया गया।
श्री सहगल ने बताया कि किसानों को प्रदेश सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो खरीददारी की जा रही है, वो समाप्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा धान क्रय के संबंध में समीक्षा की गयी है तथा निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान, मक्का तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करे। किसानों को धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,26,733 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,45,94,871 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 771 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 12,386 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 4929 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,255 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 928 लोग तथा अब तक कुल 5,68,892 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.49 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,80,943 क्षेत्रों में 5,02,627 टीम दिवस के माध्यम से 3,10,94,398 घरों के 15,11,98,230 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,919 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,50,042 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर आज पूरे प्रदेश में ड्राई रन चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद के 06 स्थानों पर जिनमें 03 शहरी क्षेत्र तथा 03 ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया और कुछ जनपदों में 06 से अधिक स्थानों पर भी ड्राई रन अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन का यह अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ड्रग्स कन्ट्रोलर आॅफ इण्डिया द्वारा 02 कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। वैक्सीनेशन की तैयारियां चल रही हैं। कोविड वैक्सीन के भण्डारण के साथ-साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को चरणबद्ध तरीके से लगाने की व्यवस्था की जायेगी। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More