32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Excerpts from PM’s address at Community Event in Muscat, Oman

देश-विदेश

नई दिल्ली: वर्ष 2014 से पहले जो LED बल्ब हमारे यहां साढ़े तीन सौ रुपए से ज्यादा का मिला करता था, वो अब 40-45 रुपए में मिलने लगा है। सस्ते LED के अलावा, जो लोग अपने घरों में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें हर साल 15 हजार करोड़ रुपए की अनुमानित बचत बिजली बिल में हो रही है|

आज हर भारतीय न्यू इंडिया के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। हम एक ऐसे भारत के निर्माण की तरफ बढ़ रहे हैं जहां गरीब से गरीब व्यक्ति को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, जहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी सपने देख सके,उन्हें पूरा कर सके|

आज अपने सामने, मैं मिनी इंडिया को देख रहा हूं। देश के अलग-अलग कोनों से आए भारतीय, अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय, एक भव्य तस्वीर का निर्माण कर रहे हैं|

मैं ओमान करीब दस साल पहले आया था। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी अफ्रीका की एक विजिट थी, और इसी दौरान मैं ‘सलाला’ से होकर गुजरा था। मेरा बहुत दिन से ओमान आने का, आपके बीच आने का, आपसे मिलने का मन था। ये अवसर आज आया है|

भारत और ओमान के बीच संबंध सैकड़ों-हजारों वर्ष पुराने हैं| पिछले 3 साल से हम किस प्रकार एक नीति बनाकर खाड़ी के देशों के साथ भारत के पुराने और दोस्ती भरे रिश्तों को आज के समय के मुताबिक एक नया जामा पहना रहे हैं। अपने यह भी गौर किया होगा कि भारत की बढ़ती हुई प्रगति और साख के साथ-साथ खाड़ी देशों की भारत में रूचि कितनी बढ़ गई है|

जाहिर सी बात है कि ओमान के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों में भी एक नई momentum आई, एक नई गति आई| His Majesty Sultan का भी भारत से अभिन्न नाता है। आज इतनी बड़ी संख्या में आप सब से मुखातिब होने के लिए His Majesty Sultan के नाम पर स्टेडियम में मेरी मौजूदगी एक विशेष महत्व रखता है

यह इस बात का भी प्रतीक है कि स्वयं His Majesty Sultan और ओमान भारत और भारतीयों के साथ कितनी आत्मीयता दिखाई है। इस निहायत special gesture के लिए हम उनके बहुत कृतज्ञ हैं|

Minimum Government – Maximum Governance के मंत्र के साथ हम देश के आम नागरिक की जिंदगी को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं|

प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनावश्यक कानूनों को खत्म करना, सरकारी दफ्तरों में चालीस, पचास पेज के फॉर्म को कम करके4-5 पर लाना, उन्हें ऑनलाइन भरने की व्यवस्था बनाना, लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना, उन पर कार्रवाई होना,इन कार्यों को हमने सरकार के कल्चर में शामिल किया|

बदले हुए भारत में अब गरीब को बैंकों से दुत्कार कर नहीं भगाया जाता, बदले हुए भारत में अब सरकार घर पर आकर गैस कनेक्शन दे रही है, बिजली कनेक्शन दे रही है|

गरीबों को सिर्फ 90 पैसे प्रतिदिन और एक रुपए महीना के प्रीमियम पर जीवन और सुरक्षा बीमा दिया जा रहा है। इन बीमा योजनाओं के तहत गरीबों को 2 हजार करोड़ रुपए की क्लेम राशि भी दी जा चुकी है|

बजट में हमने एक ऐसी योजना का ऐलान किया है जो पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। आय़ुष्मान भारत योजना के माध्यम से हमने देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों, यानि करीब 45 से 50 करोड़ लोगों को हेल्थ एश्योरेंस दिया है। एक परिवार को एक साल में 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का भरोसा दिया है|

देश में अब 21वीं सदी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Next Generation इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। विशेषकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर को हम ऐसे तैयार कर रहे हैं कि वो एक दूसरे को Support करने वाले बनें|

Highway, Airway, Railway, Waterway, सभी को एक दूसरे की जरूरत के हिसाब से integrate किया जा रहा है|

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 53 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवेज बनाने का काम शुरू किया है। देश के अलग-अलग क्षेत्रो में रेलवे कॉरिडोर्स पर काम चल रहा है। 11 बड़े शहरों में मेट्रो का विस्तार भी किया जा रहा है| देश की Coastal Economy और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को डवलप करने के लिए हम सागरमाला नाम से भी एक कार्यक्रम चला रहे हैं|

मछुवारे भाईयों के लिए हमने Blue Revolution स्कीम शुरू की है और उन्हें आधुनिक ट्रॉलर्स खरीदने के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं। सरकार देश में 110 से ज्यादा WaterWays भी विकसित कर रही है|

अब भारत में फैसलों को टाला नहीं जाता, चुनौतियों से टकराया जाता है। लक्ष्य तय करके योजनाओं को समय पर पूरा किया जाता है। ये भारत में बदलते हुए Work Culture का उदाहरण है। न्यू इंडिया का उदाहरण है|

जब साफ नीयत और स्पष्ट नीति के साथ निर्णय लिए जाते हैं, तो देश का पैसा बचता है। जब Efficient तरीके से काम किया जाता है, जब मौजूदा संसाधनों का अच्छे से अच्छा उपयोग किया जाता है, तब देश का पैसा बचता है|

मैं आपको देश के विकास का, राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सेदार मानता हूं, पार्टनर मानता हूं। न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने में आपके संकल्पों का प्रभाव भारत में भी दिखाई देगा|

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More